सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

अनिल सुखीजा ने कांग्रेस छोड़ इनेलों में शामिल होने की घोषणा की

07 जनवरी 2010
चंडीगढ़(सिटीकिंग)
ऐलनाबाद उपचुनाव में कांग्रेस को आज उस समय करारा झटका लगा जब जिला युवा कांग्रेस के महासचिव वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल सुखिजा ने अपने सैंकड़ों साथियों सहित कांग्रेस छोड़ इनेलो में शामिल होने और पार्टी प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला को पूरा सहयोग और समर्थन देने की घोषणा की। अनिल सुखीजा ने कांग्रेस छोड़ इनेलो में शामिल होने की घोषणा आज इस विधानसभा क्षेत्र के गांव तलवाड़ा खुर्द मे इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व परिवहन मंत्री अशोक अरोड़ा की मौजूदगी में की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्रीमती कांता देवी इसराना के विधायक कृष्ण पंवार भी मौजूद थे। अनिल सुखिजा के साथ कांग्रेस छोड़ इनेलो में शामिल होने वालों में सुरेंद्र मेहरा, गुरलाल सिंह विर्क, बंसीलाल, रूपराम भिंचर, विजय भिंचर, सुभाष सैन, विशाल मेहता, रोहताश दहिया, गौरव सरदाना, जसवंत सिंह, नत्थूराम सिहाग, मनोज कुमार, जीत सुखीजा्र गोपन सिंह विर्क, गोपी गिल, लक्की मेहता अंगद साहू सहित उनके सैंकड़ों समर्थक भी शामिल थे। इनेलो में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान दिए जाने का भरोसा दिलाया। अनिल सुखिजा ने उपस्थित जनसमूह को सबोधित करते हुए कहा कि इनेलो प्रमुख चौधरी ओम प्र्रकाश चौटाला की नीतियां ही गरीब, किसान मजदूर के पक्ष में रही है और इस क्षेत्र का विकास केवल मात्र इनेलो पार्टी ही कर सकती है। श्री सुखीजा ने कहा कि कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के कारण पिछले काफी समय से उनका कांग्रेस में दम घुट रहा था और कांग्रेस सिर्फ चाटूकारों की जमात बन कर रह गई है जहां पर आम साधारण कार्यकर्ता की कोई पूछ नहीं है। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ इनेलो एक मात्र ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान मिलता है और इनेलो की नीतियां गांव किसान मजदूर के पक्ष की रही है। उन्होंने उनके साथियों ने इनेलो प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे 20 जनवरी तक गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों से जनसम्पर्क करेंगे और पार्टी प्रत्याशी की रिकार्डतोड़ मतों से जीत सुनिश्चित करेंगे।

Post a Comment