धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
26 जनवरी 2010
सिरसा(सिटीकिंग) कांग्रेस भवन में आज गणतन्त्र दिवस कांग्रेसजनों द्वारा
धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस प्रधान होशियारी लाल शर्मा ने की तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता कश्मीरी लाल नरूला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सभी उपस्थितजनों ने सस्वर राष्ट्रीय गान का पाठ किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष व पूर्व मन्त्री जगदीश नेहरा, कांग्रेस नेता हरीश सोनी, संजय चांवरिया, महेन्द्र ठाकुर, भोला जैन, समाज सेवी ए.सी. गाडी, समाज सेवी बाबूलाल फुटेला, डा0 सुभाष नरूला, लादू राम पूनियां, सही राम सहारण, राम सिंह प्रचार मन्त्री, मास्टर रामेश्वर दत्त, संत लाल गुम्बर, राजूबजाज, भालचन्द भाटीवाल, जगन नाथ बांसल गिदडवाह, लक्षमण रूपावास, उमेद सैन, सुरेश गौतम व चन्द्र मोहन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस मौके पर जिला कांग्रेस प्रधान होशियारी लाल शर्मा ने नगर के प्रमुख समाज सेवी डा0 रोशन लाल को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए शाल भेंट करके सम्मानित किया। जगदीश नेहरा ने सभी को गणतन्त्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज भारत वर्ष अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए पूरे विश्व में अपना एक विशेष स्थान रखता है आजादी के बाद से देश में प्रत्येक क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है और देश में आर्थिक सामरिक मजबूती के साथ-साथ समाज में खुशहाली आई है।
सिरसा(सिटीकिंग) कांग्रेस भवन में आज गणतन्त्र दिवस कांग्रेसजनों द्वारा
