सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

इनेलों झूठे आंकड़े प्रस्तुत कर जिला वासियों को कर रही है गुमराह: हुड्डा

16 जनवरी 2010
सिरसा(सिटीकिंग) ऐलनाबाद उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह बैनीवाल के पक्ष में प्रचार करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक बार फिर सिरसा पहुंच गए हैं। आज ऐलनाबाद रवाना होने से पूर्व उन्होंने कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इनेलो विकास संबंधी झूठे आंकड़े प्रस्तुत कर जिला वासियों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बिना किसी द्वेष भावना के प्रदेश में मान रूप से विकास के कार्य करवाएं हैं। इस अवसर पर श्री हुड्डा ने बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सिंचाई आदि सभी क्षेत्रों में अपने पिछले साढ़े 4 वर्षों के शासनकाल के दौरान जिला में करवाए गए विकास कार्यों का आंकड़ों सहित ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि चौटाला सरकार के समय प्रदेश में विभिन्न परियोजनाओं के केवल नींव पत्थर ही रखे गए थे, जबकि कांग्रेस ने सिर्फ उन कार्यों को शुरू करवाया बल्कि सम्पन्न करवाने का काम भी करवाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले शासनकाल में कांग्रेस शासनकाल में 38 करोड़ रुपए खर्च कर ओटूवियर का जीर्णोदार किया। कांग्रेस के साढ़े चार साल बनाम इनेलो के : वर्ष के शासनकाल का तुलनात्मक ढंग से वर्णन करते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जिला में कांग्रेस ने 405 करोड़ 32 लाख रुपए विकास कार्यों पर लगाए जबकि इनेलो के शासनकाल में 181 करोड़ 59 लाख रुपए ही खर्च किए गए। ऐलनाबाद में कांग्रेस ने जहां 83 करोड़ 33 लाख रुपए के विकास कार्य करवाए, वहीं इनेलो ने 29 करोड़ 78 लाख रुपए खर्च कर विकास कार्यों का बढ़चढ़ कर बखान किया। श्री हुड्डा ने कहा कि बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कांग्रेस के शासनकाल में जिला में 33 केवी के 16 सब स्टेशन स्थापित किए गए जबकि इनेलो ने 6 वर्षों में केवल 7 सबस्टेशनों की ही स्थापना की। इसी प्रकार सिंचाई क्षेत्र में इनेलो शासन में 52 करोड़ 93 लाख रुपए के खर्च के मुकाबले कांग्रेस ने 132 करोड़ 93 लाख रुपए की लागत से काम करवाया। ऐलनाबाद हलके में सिंचाई व्यवस्था पर कांग्रेस द्वारा 58 करोड़ 18 लाख रुपए और इनेलो द्वारा केवल 31 करोड़ 73 लाख रुपए ही कोष से निकले गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इनेलो ने पब्लिक हैल्थ सेक्टर में 16 करोड़ 43 लाख रुपए का खर्चा किया जबकि कांग्रेस ने 22 करोड 77 लाख रुपया लगाया। इसी प्रकार तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में ऐलनाबाद हल्के में कांग्रेस शासन में 11 करोड़ 83 लाख की राशि खर्च की गई। श्री हुड्डा ने कहा कि ऐलनाबाद में कांग्रेस सरकार द्वारा विकास के विभिन्न कार्यों पर करोड़ों रुपए की राशि खर्च की जानी है। उन्होंने बताया कि तकनीकी शिक्षा पर 6 करोड़, सिंचाई पर 51 करोड़ 71 लाख, जनस्वास्थ्य क्षेत्र में 50 करोड़ 34 लाख, लोक निर्माण क्षेत्र में 11 करोड़ 15 लाख, बिजली क्षेत्र पर 27 करोड़ 73 लाख की राशि खर्च की जानी प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आंकड़े बताते हैं कि कांग्रेस ने जिला से किसी तरह का भेदभाव नहीं किया। कांग्रेस सभी वर्गों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने साढ़े 4 साल के शासन में इनेलो के 6 वर्ष के शासन से कहीं ज्यादा जिले में विकास कार्यों को अमली जामा पहनाया है। उन्होंने कहा कि इनेलो उपचुनाव में अपनी हार देखकर बौखला गई है और पार्टी के नेता झूठे आंकड़े लेकर लोगों के बीच जाकर उन्हें गुमराह कर रहे हैं, लेकिन हलके की जनता अब इनेलो की दोगली बातों में आने वाली नहीं है। श्री हुड्डा ने कहा कि उपचुनाव का लेकर पूरी कांग्रेस एकजुट है और पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार के लिए सभी नेता जीजान से जुटे हुए हैं। इनेलो के परिवारवाद के आरोप पर मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवारवाद को बढ़ावा देने का काम इनेलो ने ही किया है। उन्होंने कहा कि इनेलो की झूठ, लूट और फूट की नीति से दुखी होकर उन्हीं के परिवार के लोग कांग्रेस की नीतियों में आस्था जता चुके हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दावा किया कि हलके की जनता 20 जनवरी को कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह बैनीवाल के समर्थन में बढ़चढ़ कर मतदान करेगी और इनेलो प्रत्याशी को धूल चटा देगी। इस मौके पर उनके साथ गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा, सांसद अशोक तंवर, डा. केवी सिंह, रावदान सिंह, दूड़ा राम, रणजीत सिंह, होशियारी लाल शर्मा, भूपेश मेहता, पूर्व राज्य आयुक्त अशोक कुमार सहित अनेक पार्टी नेता मौजूद थे। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पत्रकार वार्ता के बाद श्री बाबा तारा कुटिया में माथा टेका और ऐलनाबाद के लिए रवाना हो गए। आज वे कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में 19 गांवों में प्रचार करेंगे जबकि कल 18 गांवों में वोटों की अपील करने पहुंचेंगे। परसों यानि 18 जनवरी को ऐलनाबाद में रैली होगी जिसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी पृथ्वीराज चव्हाण सहित अनेक बड़े नेता भाग लेंगे।

Post a Comment