सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

मुख्यमंत्री हुड्डा ने किया डेढ़ दर्जन गांवों का दौरा

09 जनवरी 2009
सिरसा(सिटीकिंग) मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने ऐलनाबाद उपचुनाव प्रचार के लिए आज करीब डेढ़ दर्जन गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर कांग्रेस की स्थिति को निश्चित जीत के द्वार पर लाकर खड़ा कर दिया। मुख्यमंत्री ने हरेक गांवों में सैकड़ों लोगों को पार्टी में शामिल होने के लिए उत्साहित किया और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना की ओर से विभिन्न दलों से आए लोगों का स्वागत किया। गांव उमेदपुरा में रामेश्वर कसवां, गंगाजल शर्मा, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश कसंवा, सरपंच ओमप्रकाश शर्मा, राजेंद्र कंबोज, हरपाल पंच, भागीरथ भांभू, साहब राम, रामेश्वर सुथार, जयचंद नंबरदार, दाना राम पंच सहित सैकड़ों लोग इनेलो छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। इन लोगों का पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मुलाना और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने जोरदार स्वागत किया। अपने इस सघन जनसंपर्क अभियान के दौरान मुख्यमंत्री हुड्डा ने मल्लेकां से ढ़ाणी लक्ष्मी तक 19 गांवों और ढ़ाणियों में जाकर लोगों को कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की और अपने लिए विकास के द्वार खोलने का आह्वान किया। उन्होंने भुर्टवाला में पार्टी के चुनाव कार्यालय का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री के साथ पार्टी प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना, सांसद अशोक तंवर, गृह, उद्योग राज्य मंत्री गोपाल कांडा, परिवहन मंत्री ओप्रकाश जैन, राव दान सिंह, डा. केवी सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह बेनीवाल, होशियारी लाल शर्मा, जय सिंह बिश्रोई सहित पार्टी के अनेक नेता व कार्यकर्ता साथ थे। लोगों ने प्रत्येक गांव में भारी संख्या में एकत्रित होकर मुख्यमंत्री के प्रचार रथ का स्वागत किया और भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी रिकार्ड मतों से विजयी होगी। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक गांव के लोगों से अपना आत्मीय संबंध बताते हुए कहा कि उनके लिए सरकार के दरवाजे हमेशा खुले है और खुले रहेंगे। हुड्डा ने इनेलो के थोथे प्रचार, बहकावे या किसी प्रकार के दबाव में न आने का आह्वान करते हुए कहा कि लोगों को इनेलो से भयभीत होने या डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरह मैं भी आपका साथ नहीं छोड़ूंगा। मुख्यमंत्री ने प्रचार के दौरान लोगों को विकास का भरोसा दिलाया और कांग्रेस के प्रत्याशी भरत सिंह बेनीवाल को विजयी बनाने की अपील की।

Post a Comment