सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

महिला थाने में खाया जहर

29 जनवरी 2010
प्रस्तुति: प्रैसवार्ता
बठिण्डा। घरेलू कलह से परेशान एक व्यक्ति ने बुधवार की शाम महिला थाने में ही जहर निगल लिया। यह व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए महिला थाने में आया था। जहर निगलने से उसकी हालत गंभीर हो गई। पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने उसके खिलाफ आत्महत्या करने के प्रयास में धारा 309 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी अनुसार दशमेश नगर की गली नंबर दो निवासी अमरिंदर सिंह ने गांव सीविया निवासी मनदीप कौर के साथ कुछ समय पहले प्रेम विवाह किया था, मगर विवाह के बाद दोनों एक दूसरे पर शक करने लगे, जिसके चलते दोनों में तकरार रहने लगी। प्रताडऩा से तंग आकर मनदीप कौर अपने पति का साथ छोड़ अपने मायके आकर रहने लगी। इस पर पिछले दिनों अमरिंदर सिंह ने बठिंडा के महिला थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को बुधवार को थाने में बातचीत के लिए बुलाया था। इस दौरान जब थाना प्रभारी दोनों पक्षों के बयान सुन रही थी तो अमरिंदर सिंह कमरे से बाहर चला गया और थाना परिसर में आकर जहरीली वस्तु निगल ली। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे तुरंत पुलिस कर्मचारियों ने बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी अमरिंदर सिंह पर आत्महत्या करने के प्रयास में धारा 309 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Post a Comment