लखमी चंद प्रजापति सम्मानित
27 जनवरी 2010 सिरसा(सिटीकिंग) गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय राजकीय समारोह में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने में विशेष योगदान देने के लिए लक्ष्मी स्वीटस के संचालक लखमी चंद प्रजापति को सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मान समारोह के मुख्यातिथि संसदीय सुल्तान सिंह ने प्रदान किया। लक्ष्मी प्रजापति द्वारा किए गए इस सामाजिक कार्य को मिले सम्मान पर जिला कुम्हार सभा के प्रधान दलीप वर्मा, पूर्व चेयरमैन अशोक वर्मा, लायंस क्लब सिरसा के गर्वनर चंद्रशेखर मेहता, लायंस क्लब सेंट्रल के प्रधान अतुल अरोड़ा, मदन वर्मा, हरदयाल बेरी, ओपी कैला, पृथ्वी सिंह वर्मा, नवीन बंसल, संजय सैनी, भाल चंद भाटीवाल, दौलत राम सुखरालिया, रामेश्वर दास घटेलवाल व घनश्याम जोशी ने उन्हें बधाई दी है। लक्ष्मी प्रजापति को इससे पहले भी सामाजिक कार्यों के लिए अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।