सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

हरियाणा में 19 वर्ष के बाद पंजाबी भाषा को मिला दूसरी भाषा का दर्जा

03 फरवरी 2010

सिरसा(लोकसंपर्क) हरियाणा के मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश में पंजाबी भाषा को दूसरी भाषा का दर्जा देने की घोषणा करके पूरे पंजाबी वर्ग का सम्मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से समुदाय के लोगों को रोजगार के साधन भी मुहैया होंगे। यह बात कांग्रेस नेता एवं प्रमुख समाजसेवी श्री गोबिंद कांडा ने कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की इस घोषणा से उनके व्यक्तित्व का पता चलता है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा धर्म, जात-पात से ऊपर उठकर प्रदेश के कल्याण में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 19 वर्ष के बाद पंजाबी भाषा को दूसरी भाषा का दर्जा मिला है। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश में समुदायों के बीच में ओर अधिक भाईचारा कायम होगा। उन्होंने कहा कि पंजाबी पढऩे वाले विद्यार्थियों को ओर अधिक सुविधाएं प्रदेश में मिलेगी और पंजाबी भाषा का भी विकास हो पाएगा। इसके साथ-साथ प्रदेश में पंजाबी संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में हरेक समुदाय के लोग सरकार की नीतियों से खुश है और निरंतर प्रदेश में मुख्यमंत्री की लोकप्रियता में इजाफा हो रहा है। श्री गोबिंद कांडा ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न विकासकारी एवं जनकल्याण की योजनाओं के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं प्रदान की गई है। शिक्षा के मामले में तो प्रदेश में एक नई क्रांति का सूत्रपात हुआ है। उन्होंने कहा कि सिरसा जिला इसमें पीछे नहीं है। सरकारी क्षेत्र की योजनाओं के साथ-साथ सिरसा जिला में निजी क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सिरसा में शिक्षा के निजी क्षेत्र मे शीघ्र ही एक नई कड़ी जुडऩे जा रही है। उन्होंने बताया कि सिरसा के रानियां रोड़ पर श्री तारा बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मुरलीधर कांडा मैमोरियल स्कूल की स्थापना हुई है। सभी सुविधाओं से सुसज्जित यह स्कूल इसी सत्र में शुरु हो जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा इस स्कूल का सत्र से पहले उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि यह स्कूल केंब्रिज यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त होगा। स्कूल में हॉस्टल व खेलों से संबंधित सभी प्रकार की विश्व स्तर की सुविधाएं होंगी। यह स्कूल इस इलाके के बच्चों की शिक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

Post a Comment