इनेलो महंगाई के विरूद्ध करेगी जोरदार प्रदर्शन 5 फरवरी को
02 फरवरी 2010
सिरसा(सिटीकिंग) इनेलो 5 फरवरी को मंहगाई के विरूद्ध हल्का स्तर पर जोरदार प्रदर्शन करेगी। यह जानकारी देते हुए ब्लॉक प्रैस प्रवक्ता महावीर शर्मा ने बताया कि इनेलो की राज्यकार्यकारिणी की बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार इनेलो हल्का सिरसा द्वारा 5 फरवरी, शुक्रवार को बढ़ती हुई मंहगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, प्रतिदिन हो रही लूट-मार, चोरी-डकैती व डीएपी व यूरिया खाद की लगातार कमी के विरुध हल्का स्तर पर एक जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। श्री शर्मा ने बताया कि प्रदर्शन से पूर्व इनेलो के हल्का के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आम जनता प्रात: 10 बजे अनाजमंडी शेड के नीचे एकत्रित होगें। इसके पश्चात शहर के विभिन्न बाजारों से प्रदर्शन करते हुए इनेलो के कार्यकर्ता अंबेडकर चौक पर उपायुक्त महोदय को एक ज्ञापन सौपेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि इस संदर्भ में कल सायं इनेलो जिला पार्टी कार्यालय में एक बैठक इनेलो जिलाध्यक्ष पदम जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें 5 फरवरी को होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए स्थानीय नेताओं के नेतृत्व में विभिन्न टीमें गठित करके तैयारियां आरंभ कर दी गई है। जनता को इस प्रदर्शन शामिल होने हेतू आमंत्रित करने के लिए विभिन्न वार्डों में इनेलो के पदाधिकारी जाकर लोगों को इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे है।