सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

आर.के.पी. नेहरू पार्क स्कूल मे सेवित सम्मेलन आयोजित

15 फरवरी 2010
सिरसा(सिटीकिंग) गत दिवस स्थानीय जनता भवन रोड स्थित आर.के.पी. नेहरू पार्क स्कूल में सेवा भारती जिला सिरसा द्वारा 'सेवित सम्मेलन' का आयोजन किया गया। ार्यक्रम में सेवा भारती के अन्तर्गत सिरसा, ऐलनाबाद, रानियां, डबवाली, कालांवाली दड़बा कलां से बाल संस्कार के बच्चे एवं सिलाई रूप सज्जा सिखने वाली बहनों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर विभिन्न शारीरिक खेल प्रतियोगितायों के माध्यम से बच्चों एवं बहनों ने अपनी प्रतिभा दिखाई और उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। प्रतियोगिता में घुड़सवार दौड़, गुब्बारा फुलाना, गुब्बारा फोडऩा, रस्सा कस्सी, रस्सा कू , बाधा दौड़, लंगड़ी टांग दौड़, चमच में आलू रखकर मुंह में रखकर दौडऩा, सूई में धागा पिरोना, बोरी पहनकर दौडऩा, म्यूजिकल चेयर इत्यादि शारीरिक खेल प्रतियोगिताएं शामिल थी। कार्यक्रम में जिला सिरसा के बाल संस्कार के 11 केन्द्रों के 126 बच्चे, महिला सिलाई के सात केन्द्रों के 78 एवं रूप सज्जा के एक केन्द्र से 12 बहनों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के अंत में प्रथम, द्वितीय रहने वाले बच्चों बहनों को सेवा भारती द्वारा पुरस्कृ किया गया। कार्यक्रम प्रात: 10 बजे से सायं 4 बजे तक चला। समारोह के प्रथम सत्र में शारीरिक खेल प्रतियोगिता का आरम्भ सिरसा के प्रसिद्व नेत्र चिकित्सक डा. प्रवीन अरोड़ा द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प चढ़ाकर किया। दूसरे सत्र में सांस्कृति कार्यक्रम का आरम्भ वरिष्ठ चिकित्सक डा. के.के. गोयल अध्यक्ष पी.पी.. द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित पुष्प चढ़ाकर आरम्भ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख समाजसेवी वैद्य श्रीनिवास शर्मा ने की। इस अवसर पर बच्चों ने स्वागत गीत गाया। कार्यक्रम के दौरान एक बालिका प्रियंका ने भू्रण हत्या पर मंजु रानी ने महाराणा प्रताप के जीवन पर आकर्षक भाषण दिया। छात्रा टीना ने हरियाणवी गीत गाया तथा ऐलनाबाद की जावेद ने 'अब जाग उठे हैंÓ अन्य केन्द्रों के बच्चों बहनों ने गीत, कविता भजन गाकर सभी दर्शकों का मनोरंजन किया। अंत में निर्णायक मण्डल के श्री राजकुमार संगीत अध्यापक श्री मुनीष धीगड़ा कालांवाली सेवा निवृत अध्यापक ने प्रतियोगिता के प्रथम द्वितीय प्रतियोगी घोषित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल को बेहद अच्छे ढ़ंग से सजाया गया था। आगन्तुकों हेतु चाय-पानी की विशेष व्यवस्था की गई थी तथा शारीरिक प्रतियोगिता के बाद बच्चों बड़ों के लिए भोजन एवं प्रसाद की अच्छी व्यवस्था थी। मुख्य अतिथि डा. के.के. गोयल ने सेवा भारती द्वारा किये जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रंशसा की तथा सेवा भारती को नगर की अग्रणी संस्था बताया तथा केन्द्र के अध्यापिकाओं की सराहना की जिन्होनें उपयुक्त साधन ना होते हुए भी बच्चों की अच्छी तैयारी करवाई। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष वैद्य श्रीनिवास शर्मा अध्यक्ष ने बताया कि सेवा भारती के हिन्दुस्तान में एक लाख से उपर चल रहे सेवा केन्द्रों के माध्यम से बच्चों को संस्कारित एवं बहनों को स्वालम्बी बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि देश का नागरिक संस्कारित स्वालम्बी है तो आतंकवाद का खात्मा देश का भविष्य उज्ज्वल होगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भिवानी से पधारे श्री सोम प्रकाश चावला, हरियाणा प्रान्त लेखा निरीक्षक ने बताया कि शक्ति का महत्व सदा रहा है। शक्तिशाली व्यक्ति समाज अथवा राष्ट्र ही स्वाभिमान एवं सुरक्षा के साथ अपनी विकास कर सकता है। शारीरिक, आर्थिक, शैक्षिक एवं अध्यात्मिक दृष्टि से शक्तिशाली होने के कारण ही हमारा देश विश्व गुरू के स्थान पर सुशोभित रहा है। राष्ट्र भाव के लुप्त होने आपसी फूट एवं व्यक्तिगत स्वार्थ के कारण हमें कुछ समय तक पराधीनता का शिकार होना पड़ा। आज हम स्वतंत्र होते हुए भी उन्हीं कारणों से ग्रस्त है। अत: सम्पूर्ण समाज को राष्ट्रभाव से युक्त, सुसंगठित एवं समरस बनाना आवश्यक है। इस सम्बन्ध में समरसता का सर्वोत्तम उदारहण हमारा शरीर अर्थात काया लोक है। दुर्भाग्य से हमारे समाज का एक वर्ग लम्बे समय तक शोषित एवं उपेक्षित रहा है जो आजादी के बाद भी पूर्ण रूप से समाज के साथ समरस नहीं हो पाया है, समाज का वह अंग आज भी हीन भावना से ग्रस्त है, अभाव एवं दुव्र्यसनों के कारण तंग गलियों, झुग्गी झोपडिय़ों, में गंदगी एवं अस्वस्थ वातारवरण में रह रहा है। सेवा भारती ऐसी ही बस्तियों में शिक्षा केन्द्र संस्कार केन्द्र, सिलाई केन्द्र आदि चलाकर उन्हें शिक्षित एवं सुसंस्कृत करने तथा रोजगार युक्त बनाने के अवसर प्रदान की दिशा में कार्यरत है। यह सब कार्य समाज के संभ्रात लोगों के सहयोग से चल रहा है। अत: समाज ' प्रार्थना है कि सेवा भारती के साथ कार्यकर्ता बनकर समय देने का सहयोग करें एवं आर्थिक सहयोग देकर राष्ट्र निर्माण के कार्य में सहभागी बनें। मंच का संचालन श्री सतीश हिसारिया ने बखूबी किया। कार्यक्रम के अंत में सेवा भारती के सचिव श्री बिहारी लाल बंसल ने बताया कि आज का कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा बस्ती में सेवा भारती के चल रहे केन्द्र के बच्चों एवं बहनों प्रतिभा एवं उनका खोया स्वाभिमान जगाना है। उन्होंने सेवा भारती के कार्य कलापों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा मौके पर दान देने वाले सज्जनों आर.के.पी. नेहरू पार्क स्कूल, नेहरू पार्क सेवा समिति, आर्य प्राईमरी स्कूल द्वारा दिये गए सहयोग हेतु आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सर्व श्री ओम प्रकाश बांसल, खजान चंद गोयल, सतीश अग्रवाल, शाम लाल शर्मा, कृष्ण चंद्र भटनागर, कमल शर्मा, सुभाष, अमरसिंह गोदारा, सुदेश कुमार, वैध प्रकाश कालड़ा, धर्मचन्द, रामलाल बागड़ी, केवल कृष्ण मक्कड़, वैध प्रकाश सरदाना, विजय कुमार, सुमीत, विक्रम, निखलेश, महावीर, सिंगला, गौरव बांसल, महेन्द्र आहुजा, कृष्ण लाल यादव, दड़बा कलां भीखम चंद गोयल, टेग चंद, भगवान दास बजाज एवं श्रीमती वृषकांता आदि उपस्थित थे।

Post a Comment