सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

विधवाओं को दी जाने वाली राशि में वृद्धि

16 फरवरी 2010
सिरसा(लोकसंपर्क) हरियाणा सरकार द्वारा गरीब लोगों के हितों की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार की नई नीति के अनुसार इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी विवाह शगुन योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले अनुसूचित जाति के परिवारों ओर सभी वर्गों की विधवाओं को दी जाने वाली 15 हजार रुपए की राशि को बढ़ाकर 31 हजार रुपए कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य जातियों के ऐसे परिवार जिनके पीले तथा गुलाबी राशन कार्ड है उन्हें भी लड़की की शादी के लिए 11 हजार रुपए की राशि दी जा रही है जो पहले 5100 रुपए थी। उपरोक्त सभी प्रकार की जानकारी भजन प्रचार के माध्यम से भजनपार्टियों द्वारा आमजन को दी जा रही है। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के दौरान अब तक जिला के 224 गांवों में भजनमंडलियां प्रचार करने के लिए पहुंची है। आगामी 20 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिला के सभी गांवों को कवर किया जाएगा। गत सांय सिरसा खंड की भजनमंडली ने पनिहारी गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सरकार की नीतियों के बारे में बताया। गांव वालों ने भी इस कार्यक्रम में सरकार की नीतियों बारे जानकारी प्राप्त की और गीतों और भजनों व रागनियों का भी लुत्फ उठाया। तीन सदस्यीय भजनमंडलियों में एक भजनमंडली लीडर और दो पार्टी सदस्य है। पूरी पार्टी के साथ खंड प्रचार कार्यकर्ता की ड्यूटी लगाई गई है जो भजन प्रचार में अपने भाषण के माध्यम से भी आमजन को सरकार की नीतियों के बारे में बताते है। इस भजन प्रचार के कार्यक्रम में सरकार की विकासात्मक और जनकल्याण नीतियों पर आधारित विकास गीतों के साथ-साथ पुराने ऐतिहासिक किस्सों के गीत सुनाकर लोगों का मनोरंजन भी किया जा रहा है। बीच-बीच में भजनपार्टियों द्वारा लोकगीत व अन्य सामयिक गीतों की भी प्रस्तुति दी जा रही है जिससे लोगों को ये कार्यक्रम खूब पसंद आ रहे है। गत सांय पनिहारी गांव में हुए कार्यक्रम में भोलासिंह एंड पार्टी ने पंजाबी गीतों के माध्यम से सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार किया। भोला सिंह ने अपने:-
गली मोहल्ले में चर्चा हुंदी हरियाणा सरकार दियां
भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया, हौण गल्लां प्यार दियां
गीत में सरकार की उपलब्धियों का बख्यान किया। इसी प्रकार एक अन्य पंजाबी गीत के माध्यम से उन्होंने इंदिरा प्रियदर्शनी विवाह शगुन योजना का बखान किया। उनके गीत के बोल इस प्रकार है:-
गरीब मजदूर ते पिछड़े वर्ग नू ऐना ने ऐलान किता,
31000 हजार विच वियाह ऐना ने कन्यादान किता,
भजनपार्टियों द्वारा भजन के कार्यक्रमों में भू्रण हत्या जैसी सामाजिक बुराई को दूर करने से संबंधित संदेश भी गीतों के माध्यम से दिया जा रहा है। भू्रण हत्या खत्म करने से संंबंधित गीत के बोल है:-
हथ बन्नके अर्ज गुजार दिया, ए मन विच जाणी तू,
ना मारी ना मारी माए जिंद निमाणी तू
इस मौके पर खंड प्रचार कार्यकर्ता दर्शा सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार की 100 दिन की विकासात्मक उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी नीतियों को लोगों तक ओर अधिक प्रचार प्रसार करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने गांव वासियों को हरियाणा सरकार द्वारा अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग ए के स्कूल जाने वाले बच्चों को 100 रुपए से 400 रुपए प्रतिमास तक की छात्रवृति दी जा रही है। पहले यह छात्रवृति मिलने में देरी हो जाती थी लेकिन अब सरकार ने सभी बच्चों के बैंकों में खाते खुलवा दिए है ओर प्रतिमास उनके खाते में वजीफे की राशि जमा हो जाती है। इस कार्यक्रम में चुटकलों और अन्य हंसी मजाक से संबंधी आइटम भी प्रस्तुत किए जाते है। पनिहारी गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में गांव के सरपंच सोनाराम, बचना राम, प्यारा राम तथा बूटा सिंह व गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Post a Comment