सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

राजेन्द्रा इंस्टीच्युट में कार्यक्रम आयोजित

25 फरवरी 2010
सिरसा(सिटीकिंग) हिसार रोड स्थित राजेन्द्रा इंस्टीच्युट ऑफ टैक्नोलोजी एवं साईंसेज सिरसा के परिसर में गत दिवस एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विश्व प्रसिद्ध कव्वाल जनाब गुलाम कादर न्याजी ने अपनी सुंदर कव्वालियां पेश कीं। यह जानकारी देते हुए संस्थान के प्रिंसीपल डा० दर्शन सिंह ने कहा कि जनाब गुलाम कादर न्याजी विश्व प्रसिद्ध सूफी कलाम के बादशाह जनाम इनाम अहमद के सुपुत्र हैं। यद्यपि जनाब कादर न्याजी रेडियो और टी.वी. के 'एÓ ग्रेड के भी सिंगर हैं। अपनी सुंदरी कव्वालियों के कारण वे न केवल देश बल्कि विदेशों में भी शो दे रहे हैं। अपने अब तक सफरनामे में उन्होंने यू.के., स्काटलैंड, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, साऊदी अरब, स्पेन, ईरान, तंजानिया, दुबई तथा मसकट में शो देकर भारतीय संगीत का परचम लहराया है। इसके अतिरिक्त वे टैली फिल्म 'कंजूस' और ''खोसला का घोसला'' में अपनी प्रस्तुतियां दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि जनाब कादर न्याजी यूरोप के अलावा मक्का शरीफ, मदीना शरीफ, जैदा, रियाद, मस्कट, ओमान, ईरान, तन्जानियां तथा अफगानिस्तान में अपनी प्रस्तुतियां दे चुके हैं। वे दिल्ली की वर्तमान मुख्यमंत्री शीला दीक्षित द्वारा भी गत दिनों सम्मानित हो चुके हैं। इससे पहले वे भूतपूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह द्वारा 'कव्वाली सम्राट अवार्ड' से पुरस्कृत हो चुके हैं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ''आज की शाम- जनाब कादर न्याजी'' के नाम रही। उनके सूफीयाना कलाम ने श्रोताओं को मंत्र-मुग्ध कर दिया। हर प्रस्तुति के बाद हाल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठता। जनाब कादर न्याजी हापुड़ के उस खानदान में से हैं जिनके बजुर्गों ने बहादुर शाह जफर मुगल सम्राट के दरबार की रौनक बढ़ाई थी। उनकी शानदार प्रस्तुतियों से गद्-गद् हुए संस्था के चैयरमैन डॉ. राजेन्द्र सिंह सरां , डायरेक्टर श्री ओम प्रकाश, डॉ. सुरेन्द्र गोयल ने उन्हें बधाई दी। इस कार्यक्रम का लुत्फ उठाने वालों में प्राचार्य एन. महादेवन, डॉ. दर्शन सिंह, प्राचार्य पूनम मोंगा, फैकल्टी मैम्बर तथा शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। अंत में संस्थान की ओर से जनाब कादर न्याजी व उनकी टीम को पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया।

Post a Comment