सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

हरबंस लाल भाटिया व सुभाष चंद्र ने अपनी सेवाओं से सामान्य अस्पताल को काफी सहयोग दिया:डॉ. बांसल

03 फरवरी 2010
सिरसा(सिटीकिंग) सामान्य अस्पताल में 40 साल तक ईसीजी टेक्नीशियन के रूप में अपनी सेवाएं देने वाले हरबंस लाल भाटिया व इलेक्ट्रीशियन सुभाष चंद्र अपने पदों से सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर सामान्य अस्पताल परिसर में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सिविल सर्जन डॉ. ओपी बंसल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। समारोह की अध्यक्षता चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल अग्रवाल ने की। कार्यक्रम में डॉ. मनीष सिंगला, डॉ. गौरव बिश्नोई, डॉ. सवनीत गिल, डॉ. अर्चना अग्रवाल, डॉ. सुभाषिनी, डॉ. संतोष बिश्नोई सहित अन्य चिकित्सकों, स्टाफ सदस्यों व तकनीकी सहायकों ने भी शिरकत की। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. ओपी बंसल ने कहा कि हरबंस लाल भाटिया व सुभाष चंद्र ने अपनी सेवाओं से सामान्य अस्पताल को काफी सहयोग दिया है। उनकी मेहनत और लगन का ही यह परिणाम है कि इतनी हाजरी में लोग उपस्थित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी दोनों कर्मचारी परहित के कार्यों में लगे रहें। परमेश्वर का नाम लें और मनुष्य जन्म को सार्थक करने के लिए सेवा करें। डॉ. एसएल अग्रवाल ने कहा कि दोनों कर्मचारियों ने सामान्य अस्पताल को सराहनीय सेवाएं दी और अपनी योग्यता से स्टाफ और मरीजों के बीच सम्मानित स्थान पाया। इस अवसर पर दोनों कर्मचारियों को स्टाफ की तरफ से सोने की अंगूठियां भेंट की गईं वहीं उनकी पत्नियों को शॉल भेंट करके सम्मानित किया गया। रिटायर हुए दोनों कर्मचारियों ने भी सबका आभार व्यक्त किया और कहा कि जब भी सामान्य अस्पताल को उनकी सेवा की जरूरत होगी वे अवश्य हाजिर होंगे। बाद में दोनों कर्मचारियों को सम्मानस्वरूप प्रीतिभोज भी दिया गया। रिटायर हुए कर्मचारियों के निवास पर भी प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। श्री भाटिया ने अस्पताल में एमरजेंसी ट्रालियां भेंट की वहीं अपने पिता की स्मृति में राजकीय हाई स्कूल कीर्तिनगर का मेन गेट भी बनवा कर दिया।

Post a Comment