सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

बी.पी.एल. सर्वे में हुई सरेआम कालाबाजारी

27 फरवरी 2010
सिरसा। बेगू रोड़ स्थित ग्रेवाल बस्ती वार्ड नं 14 में बी.पी.एल. सर्वे के दौरान सरेआम धांधली की गई। सम्पन्न परिवारों के सर्वे किए बिना उन्हें बी.पी.एल. सूची में डाले गए और इस वार्ड में गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत करने वालों को इस सूची से वंचित रखा गया है। यह सब वार्ड पार्षद की लापरवाही के कारण हुआ। उक्त ब्यान पूर्व महिला कांग्रेस बिंग जिला अध्यक्ष श्रीमति राजरापनी जिन्दल ने दिया। उन्होंने कहा कि अगर जिला प्रशासन ने इस सर्वे में हुई कालाबाजारी को खत्म नही किया तो आने वाले नगरपरिषद् के चुनावों में पार्टी को इस वार्ड के विरोध को झेलना पड़ेगा, जिसके गम्भीर परिणाम होगें।

Post a Comment