सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

होली का पर्व मनाया धूमधाम से

28 फरवरी 2010
सिरसा(सिटीकिंग) रंगो का त्यौहार होली पर्व रविवार को कांग्रेसजनों द्वारा कांग्रेस भवन में तिलक होली के रूप में धूमधाम से मनाया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाए दी और माथे पर गुलाल का तिलक लगाकर होली मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस प्रधान होशियारी लाल शर्मा ने की तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन लाल डरौलिया, राजकुमार वर्मा, कीकर सिंह पार्षद, कृष्ण सिगंला पार्षद, भूपेश मैहत्ता, राजेश वैद, हरीश सोनी, संजय चावंरिया, तिलकराज चन्देल, राजकरण भाटिया, भालचन्द भाटीवाल, कैलाश रानी, राजरानी जिन्दल, कुसूम शर्मा, मुन्नी शेखावत, अभिषेक शर्मा, डा0 सुभाष शर्मा, मोहन खत्री, सूरज खट्र, राजूबजाज, संजय शर्मा, विनोद उपाध्याय, रामदास बजाज, सुभाष मोगां, ओ.पी. एन्थनी, अनिल सोलंकी, औमप्रकाश हुड, दिनेश शर्मा, बलदेव सिंह मराड़, संगीत कुमार, नायब सिंह थिराज, मनप्रीत सिंह, ख्यालीराम हरिपुरा, विपिन सैनी, उदय राम शर्मा, केवल सिंह सरपंच, सोनू वर्मा व देवेन्द्र सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। उपस्थितजनों को होली की शुभकामनाएं देते हुए जिला कांग्रेस प्रधान होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि होली का त्यौहार समाज में आपसी भाईचारें व प्रेम को बढाता है। इस दिन सभी अपने मतभेद भुलाकर एक-दूसरें को रंगो से सराबोर करते है और सभी के जीवन में रंगो की बहार आने की शुभकामनाएं देते है। शर्मा ने कहा कि होली के त्यौहार को शालीनता पूर्वक मनाना चाहिए और किसी से भी जोर-जबरदस्ती नही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सबसे बेहतर यह होता है कि आप अच्छे रंगो का इस्तेमाल करें और कभी भी गहरे रंग नही डालनें चाहिए, क्योंकि गहरें रंगो से त्वचा को हानि पहुॅचनें का अंदेशा रहता है। इस मौके पर सभी उपस्थित जनों को अल्पाहार के रूप में कचौरी, मंूग का हलवा व कॉफी वितरित की गई। सभी ने आज के इस तिलक होली पर्व का खूब आनन्द मनाया और सभी के लिए सुखद् कामनाएं की।

Post a Comment