रंगों और गुलाल के साथ मनाया होली पर्व
28 फरवरी 2010
सिरसा(सिटीकिंग) फाल्गुन मास के मस्त पर्व होली का त्योहार शनिवार को शहर में कई स्थानों पर रंगों और गुलाल के साथ म
नाया गया। सी ब्लॉक स्थित आनंद वाटिका में शनिवार को परिवर्तन सोशल वैल्फेयर सोसायटी द्वारा होली पर्व के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सोसायटी की अध्यक्ष शिल्पा वर्मा ने यह प्रयोजन रखा जिसमें अनेक महिलाओं ने पहुंचकर परस्पर गुलाल खेला और जमकर थिरकीं। युवतियों ने होलिया में उड़े रे गुलाल, मत डारो मोपे रंग, होली के दिन दिल खिल जाते हैं रंगों में रंग मिल जाते हैं और अंग से अंग लगाना सजन मुझे ऐसे रंग लगाना जैसे फिल्मी तराने भी गाए। इस अवसर पर शिल्पा वर्मा के अलावा एनएसयूआई की जिलाध्यक्ष सुनीता सैनी, नीलम वर्मा, मोनिका कंबोज, रीना कौर, वंदना, नीरू, सीमा माहेश्वरी, चेतना, जिला महिला कांग्रेस की महासचिव कौशल कंबोज, सुमन, सिम्मी, मोनू, सोनिका सहित अनेक युवतियां व महिलाएं उपस्थित हुईं।