सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

शर्मा का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत

08 मार्च 2010
सिरसा(सिटीकिंग) स्थानीय निकाय चुनाव लोकतन्त्र का आधार है और लोकतन्त्र को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता निकाय चुनावों हेतू कमर कस ले तथा अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस के समर्थन हेतू प्रेरित करें। यह बात जिला कांग्रेस प्रधान होशियारी लाल शर्मा ने बरनाला रोड़ स्थित नई हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में आयोजित एक कार्यक्रम दौरान उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए कही। इससे पूर्व कालोनी में पहुॅचनें पर शर्मा व उनके साथियों का लोगों द्वारा फुल मालाए पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता ब्लॉक प्रधान भूपेश मैहत्ता, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, युवा कांग्रेस प्रधान तिलकराज चन्देल, सेवादल चेयरमैन महेन्द्र ठाकुर, मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भोलाजैन, राकेश वाल्मीकि, नायब सिंह थिराज, अमरजीत सिंह, औमप्रकाश, राजेश वाल्मीकि, श्याम लाल सचदेवा, दिनेश शर्मा, रामकिशन गोठवाल, अभिषेक शर्मा सहित बड़ी तादाद में कालोनीवासी उपस्थित थे। शर्मा ने कहा कांग्रेस ने हमेशा देश के लोकतन्त्र को मजबूत बनाने का कार्य किया है और कांग्रेस की नीतियां लोकतन्त्र की नीतियां है। जिला कांग्रेस प्रधान ने कहा कि निकट भविष्य में होने वाले नगरपरिषद्, नगरपालिका व पंचायत चुनावों में कांग्रेस निष्ठावान व ईमानदार कार्यकर्ताओं को आगे लाएगी। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेसजन इन चुनावों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में एकजुटता के साथ कार्य करें और कांग्रेस को सफल बनाए। कार्यक्रम दौरान राकेश वाल्मीकि द्वारा होशियारी लाल शर्मा, भूपेश मैहत्ता, राजकुमार वर्मा व तिलकराज चन्देल को सिरोपा भेंट करके सम्मानित किया गया।

Post a Comment