सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

गौहत्याओं में वृद्धि के कारण हमारा देश अनेक समस्याओं से ग्रस्त

22 मार्च 2010
हिसार: देश में बढ़ रही गोहत्याओं के कारण ही आज हमारा देश उग्रवाद, अलगाववाद, पूंजीवाद, सम्प्रदायिकता, जमाखोरी, रिश्वतखोरी, तनाव, आदि समस्याओं से ग्रस्त है। यह बात इन्दौर से पधारे स्वामी औमानन्द महाराज ने अग्रसैन चौक हिसार पर आयोजित धरने को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जब तक हमारे देश में गाय का पालन और सम्मान होता रहा तब तक हमारा पूरी दुनिया पर चक्रवृति राज्य रहा। धरने पर सम्बोधित करते हुए प्रो० कृष्ण लाल रिणवा ने कहा कि हिसार में गोहत्या और गोतस्करी सभी गोभक्तों को चेतावनी है। आज के धरने की अध्यक्षता करते हुए सेठ दीपचन्द राजलीवाला ने कहा कि गोहत्या को किसी भी हालात में सहन नहीं किया जायेगा। इसके लिए चाहे कितनी भी बड़ी कुर्बानी देनी पड़े। गुर्जरनेता रामकुमार ऊर्फ अलीशेर गुर्जर ने कहा कि यदि शान्ति से काम नहीं चला तो उनका संगठन कड़ा कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा। धरने को हरियाणा राज्य गोशाला संघ के महामन्त्री शमशेर आर्य, डा० जिले सिंह राजा, आर्य प्रतिनिधि सभा के अतर सिंह आर्य स्नेही, आर्य समाज के प्रधान हरिसिंह सैनी, सम्र्पूण गोरक्षा अभियान के संयोजक महेन्द्र सिंह गोदारा, एक रूपया एक रोटी के सम्पत सिंह, बजरंग दल पवन शर्मा, कपिल वत्स, राजकुमार आर्य, ओमप्रकाश पहलवान, अनिल कुडु, कुलभूुषण शर्मा, नवीन कटारीया, विपुलगर्ग, स्वामी सुखदेवानन्द, मांगेराम न्याणा आदि ने भी सम्बोधित किया।

Post a Comment