सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया शर्मा ने

16 मार्च 2010
सिरसा। जिला कांग्रेस प्रधान होशियारी लाल शर्मा ने अपने ढाणी नाथूसरी चौपटा कार्यक्रम दौरान जहॉ ग्रामीणों को कांग्रेस की नीतियों व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों बारे जानकारी दी वही लोगों की सामूहिक समस्याओं को सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि अधिकारियों से मिलकर शीघ्र ही उनकी समस्याओं का समाधान करवा दिया जाएगां। इस मौके पर रामसुख कड़वासरा, जगदीश, सुरजीत, राजेश कुमार, हरदम सिंह, भीम सिंह, इन्द्रपाल, पूर्व सरपंच बलवन्त बुडानियां जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दलीप नेजियाखेड़ा, सचिव राजकुमार बजाज, विकास कुमार, मनप्रीत सिंह व नेकीराम सहित अनेक लोग उपस्थित थे। होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुड के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने प्रदेश के गांव के चौतरफा विकास हेतू विशेष कदम उठाए है और सरकार के द्वारा गांवो में किया गया विकास कार्य अब लोगों को खूब रास आ रहा है। ग्रामीणों को भी शहरी सुविधाएं उनके घर द्वार पर उपलब्ध हो रही है। छोटी-छोटी चीजों के लिए अब उन्हें शहरों की तरफ नही भागना पड़ता। शर्मा ने कहा कि हुड सरकार ने खेती पर निर्भर मजदूर वर्ग के कल्याण के लिए भी विशेष कार्य योजनाएं लागू की है, जिनकी बदौलत अब खेती हर मजदूरों को गांवो में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध होने लगें है, जिनके चलते अब मजदूरों की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। शर्मा ने सरकार को गरीब व जनहितैषी बताते हुए उपस्थितजनों को अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोडऩे का आह्वान किया।

Post a Comment