सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

भ्रूण हत्या को रोकने में महत्वपूर्ण योगदान दे: श्रीमती पंकज चौधरी

05 मार्च 2010

सिरसा(लोकसंपर्क) जिला की अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती पंकज चौधरी ने महिलाओं का आह्वान किया कि वे भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई को रोकने में महत्वपूर्ण योगदान दे। श्रीमती पंकज चौधरी आज स्थानीय पंचायत भवन में महिला एवं बाल विकास द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रही थी। इस अवसर पर पोषाहार कम लागत पर तैयार, स्लोगन प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली, बेस्ट आऊट ऑफ वेस्ट, कुआं पूजन जैसे अभियान शुरु करने के लिए हरियाणवीं स्कीट की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं में अव्वल स्थान पाने वाली प्रतिभागी महिलाओं को आकर्षित पुरस्कार भी दिए गए। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम आने वाली महिलाओं को कल 6 मार्च को चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला कल्याण एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को आगामी 8 मार्च को सम्मानित किया जाएगा। इन महिलाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, साक्षरता समूह की सदस्य, स्वयं सहायता समूहों, स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं, किसान महिलाओं के साथ-साथ समाज सेवा से जुड़ी महिलाएं शामिल होगी। उन्होंने कहा कि भू्रण हत्या एक सामाजिक बुराई है जिसके चलते सामाजिक ताना-बाना टूटने के कगार पर है। इस बुराई से निजात दिलाने में महिलाएं प्रभावी भूमिका निभा सकती है। महिलाओं को दुश्मन न समझे इसलिए वे अपने बेटों के साथ-साथ बेटियों को भी वही सुविधाएं व सम्मान दे ताकि बेटियां भी और आगे बढ़कर समाज व देश का नाम रोशन करने में अपनी अहम भूमिका निभा सके। उन्होंने इस अवसर पर महिलाओं को शपथ दिलवाई कि 'जागेंगे जगाएंगे, बेटी को बचाएंगे, बेटी है हर घर का मान, इसे सम्मान दिलवाएंगे' । उन्होंने कहा कि महिला दिवस का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनको मिलने वाले लाभ की जानकारी देना है जिससे महिला समाज के सुधार में तीव्रता लाई जा सके। श्रीमती पंकज चौधरी ने लड़कियों की शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि एक लड़की के पढऩे से तीन पीढिय़ा शिक्षित होती है जिससे परिवार संपन्नता की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने गांव की महिलाओं से अपील की कि जो महिलाएं तीन महीने की गर्भवती है, का पंजीकरण अवश्य करवाए ताकि सरकार से मिलने वाली सहायता का लाभ ले सके। इस अवसर पर समेकित बाल विकास सेवाएं की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती धनपति मलिक ने अपने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि महिलाएं घर में लड़कों-लड़कियों के साथ भेदभाव न करे। महिलाओं को अपनी सोच में बदलाव लाना होगा कि वे लड़कियों को भी लड़कों जैसी सुविधाएं दे ताकि लड़कियां विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़कर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सके। इस समारोह में जिला बाल कल्याण अधिकारी कमलेश चाहर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी चंद्रकांता, साधना मित्तल व अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

Post a Comment