सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

इनेलो ने किया पार्टी में भारी फेरबदल

16 मार्च 2010
चंडीगढ़। इनेलो ने पार्टी संगठन में व्यापक फेरबदल करते हुए प्रदेश के पांच जिलों में पार्टी के नए जिलाध्यक्ष व कई अन्य पदाधिकारी नियुक्त किए जाने की घोषणा की है। पूर्व विधायक लीला राम को कैथल जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा फरीदाबाद की पूर्व मेयर श्रीमती अनीता गोस्वामी को जिला फरीदाबाद का और धर्मपाल मकड़ौली को रोहतक जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सतपाल पहलवान को पार्टी की झज्जर जिला इकाई का और बदरूद्दीन को मेवात जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनेलो का चल रहा सदस्यता अभियान 31 मार्च तक जारी रहेगा और सभी निवर्तमान जिलाध्यक्ष 31 मार्च तक अपने पदों पर बने रहेंगे। नए नियुक्त किए गए जिला अध्यक्ष पहली अप्रैल से अपना कार्यभार सम्भालेंगे। नई नियुक्तियां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व निवर्तमान जिलाध्यक्षों के साथ व्यापक विचार विमर्श के बाद की गई हैं। यह घोषणा इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमन्त्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने सोमवार को चंडीगढ़ में आयोजित पार्टी राज्य कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करते हुए की। कैथल के निवर्तमान जिला अध्यक्ष कैलाश भगत को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। इनके अलावा पूर्व मन्त्री चौधरी भागीराम, पूर्व विधायक राकेश कम्बोज, पूर्व मन्त्री लक्ष्मण सिंह कम्बोज, पूर्व विधायक रणसिंह बेनिवाल, पूर्व विधायक ओमप्रकाश बेरी, पूर्व विधायक बलबीर सिंह बाली, पूर्व विधायक साहिदा खान, पूर्व सांसद स्व. तारा सिंह के बेटे कंवरजीत सिंह प्रिंस व पूर्व मन्त्री स्व. अमर सिंह धानक के बेटे राजिंद्र धानक को पार्टी राज्य कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है।

Post a Comment