हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिटस की प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक 4 को
03 अप्रैल 2010
सिरसा: हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की प्रदेश कार्यकारिणी समिति की एक आवश्यक बैठक अगामी 4 अप्रैल को प्रात: 11 बजे बडख़ल झील (बड़खल टूरिस्ट कॉम्पलैक्स, मोटल हरियाणा टूरिज्म) फरीदाबाद में आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष संजय राठी करेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश महासचिव बलजीत सिंह ने बताया कि बैठक के बाद दोपहर एक बजे हरियाणा की मुख्य संसदीय सचिव सुश्री शारदा राठौड़ पत्रकार सदस्यों से रू-ब-रू होंगी, जिनको पत्रकारों के समक्ष आने वाली समस्याओं से अवगत करवाया जाएगा। श्री सिंह ने बताया कि बैठक मे सभी सदस्यों की सहुलियत के अनुसार यूनियन की ओर से विदेश शैक्षणिक भ्रमण (मलेशिया, सिंगापूर, इंडोनेशिया, लॉस, वियतनाम, कंबोडिया) पर जाने हेतु तिथि भी निर्धारित कर अंतिम रूप रेखा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में नैशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन हरियाणा में करवाने पर विचार विर्मश किया जाएगा। इसी के साथ प्रादेशिक अधिवेशन करवाए जाने बारे भी सभी जिलों से आवेदन मांगे जाएंगे। वहीं इस बैठक में जिला इकाईयों के चुनाव, सदस्यता अभियान व सांगठनिक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।