सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

नवीन शर्मा विकलांग संघ की जिलाध्यक्ष तथा शशी किरण बनी महिला विंग की प्रधान

24 अप्रैल 2010
सिरसा: विकलांग संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष चौ० बलजीत राज घणघस ने गत दिवस एक पत्र जारी कर सिरसा जिले के अन्तर्गत मा० नवीन शर्मा को संघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है जबकि शशी किरण को महिला विंग की जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। यह जानकारी देते हुए घणघस से बताया कि मा० नवीन शर्मा राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर हैं तथा वे लम्बे समय से संघ को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मा० नवीन शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेशाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि वे इस पद की गरिमा को बनाए रखेंगे तथा विकलांगों के कल्याणार्थ अपना कत्र्तव्य निभाएंगे। तत्पश्चात महिला विंग की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने प्रदेशाध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने इस पद को पूरी ईमानदारी तथा निष्ठा से निभाएंगी। संघ के प्रदेशाध्यक्ष घणघस से कहा कि शीघ्र ही प्रदेश की अन्य कार्यकारिणीयों का गठन कर दिया जाएगा ताकि विकलांग कल्याणार्थ व्यापक स्तर पर प्रभावशाली ढंग से व्यापक स्तर पर सेवाएं प्रदान की जा सकें। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश सचिव मा० बंसीलाल झोरड़, जीतराम, मुकेश शर्मा, स. शेरसिंह, विनोद सोनी, विनोद शर्मा तथा राहुल आदि वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment