सीमा कंबोज को कांग्रेसी प्रत्याशी बनाए जाने की मांग
24 अप्रैल 2010
सिरसा: सेवादल संगठन की महिला प्रधान सीमा कम्बोज ने कांगे्रस के वरिष्ठ नेता व सिरसा से सांसद अशोक तंवर,जिला प्रधान होशियारी लाल शर्मा, जिला प्रधान भूपेश मेहता,शिल्पा वर्मा प्रधान महिला विंग व अन्य नेताओं से मांग की है कि ब्लाक रानियां जोन नम्बर 11 से उसे पार्टी का टिकट देकर मैदान में उतारा जाए। महिला प्रधान का कहना है कि इस जोन के अंतरगत पडने वाले 22 गांवों जिनमें नकौडा, रामपूर थेडी, भडौल्यांवाली, संतावाली, बालासर , मौजदीन, नगराना थेड़, नानूआना अबोहली, अबूतगढ़, चक्कराईयां, चकसाहिबा, ओटू, रणजीत पूर थेडी, थेडी मोहर सिंह, ढाणी सतनाम सिंह , फिरोजाबाद, गोबिंद पूर तथा ढाणी प्रताप सिंह के अधिकांश लोगों ने मांग की है कि पार्टी के प्रति निष्ठा और ईमानदारी से काम करने वाली सीमा कम्बोज को रानियां ब्लाक के जोन नम्बर 11 से टिकट दिया जाए। क्षेत्र के लोगों का यह भी दावा है कि अगर पार्टी हाईकमान सीमा कम्बोज को मैदान में उतारती है तो उसकी जीत सुनिश्चित है।