जय सिंह बिश्नोई डीआरओ नियुक्त
14 May 2010
सिरसा। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के चुनाव प्रभारी राजूभाई परमार पूर्व सांसद गुजरात ने हिसार के कांग्रेस नेता एवं कर्मचारी चयन आयोग हरियाणा के पूर्व सदस्य जय सिंह बिश्नोई को सिरसा जिला का डीआरओ (जिला चुनाव अधिकारी) नियुक्त किया है। बिश्नोई जिला सिरसा के सभी 8 ब्लॉकों व जिला कांग्रेस प्रधान के चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न करवाएगें। बिश्नोई की नियुक्ति का जिला के सभी कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए कहा कि बिश्नोई के नेतृत्व में कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव निष्पक्ष व शांति पूर्ण सम्पन्न होगें। जय सिंह बिश्नोई ने अपने इस नियुक्ति पर कांग्रेस हाईकमान का आभार व्यक्त किया और कहा कि हाईकमान ने उन्हें जो महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है वे उसे पूर्ण सही तरीके से सम्पन्न करवाएंगें तथा हाईकमान के विश्वास पर हर लिहाज से खरे उतरेगें।