जांगिड़ सभा की जिला कार्यकारिणी गठित
14 May 2010
हिसार। जिला हिसार जांगिड़ समाज की एक बैठक स्थानीय विश्वकर्मा धर्मशाला में हुई। बैठक की अध्यक्षता जांगिड़ सभा के नवनियुक्त जिला प्रधान महेंद्र सिंह ने की। बैठक में विचार-विमर्श के बाद समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से जांगिड़ सभा की कार्यकारिणी गठित करने का निर्णय लिया गया। नवगठित कार्यकारिणी में सूरत सिंह जांगड़ा हिसार, नफेसिंह जांगड़ा हांसी, ओमप्रकाश जांगड़ा नारनौंद, प्रताप सिंह जांगड़ा बरवाला, सुलतान सिंह जांगड़ा नलवा, भानसिंह जांगड़ा उकलाना को उपप्रधान, रामकुमार जांगड़ा को महासचिव, रघवीर सुथार को सचिव, बनारसीदास जांगड़ा, जयभगवान जांगड़ा, हरीपाल जांगड़ा, गुलाब सिंह जांगड़ा को उप-सचिव, दीपचंद जांगड़ा को खजांची, बलवान सिंह जांगड़ा को प्रेस सचिव, दलीप सिंह जांगड़ा व मास्टर रामचंद्र को सलाहकार नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ. कुलवंत जांगड़ा, भगवानदास जांगड़ा मीरपुर, बंसी जांगड़ा, धनसिंह जांगड़ा काजला, सुभाष जांगड़ा घिराय, मुकेश जांगड़ा मंगाली, आर्यनगर के पूर्व सरपंच रामप्रताप जांगड़ा, सेवानिवृत्त एसडीओ चंद्रमल जांगड़ा, मुंढाल से पूर्व सरपंच महावीर सिंह, सतबीर शाहपुर, सुनील मास्टर हांसी, पूर्व प्रधान दलीप सिंह, ईश्वर सिंह आर्य घिराय, दिनेश जांगड़ा व नरेंद्र राजोतिया को शामिल किया गया है। बैठक में जिला प्रधान महेंद्र सिंह ने बताया कि आगामी 16 मई को सभा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें अखिल भारतीय जांगिड़ महासभा के प्रदेशाध्यक्ष द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी।