सुखचैन सिंह भंडारी की डाक्यूमैंटरी (वृत्तचित्र) फिल्म चित्र तैयार
12 May 2010
सिरसा। हरियाणा पंजाबी गौरव पुरस्कार से सम्मानित सिरसा के वरिष्ठ साहित्यकार सुखचैन सिंह भंडारी पर दूरदर्शन हिसार की ओर से आज उनके निवास स्थान पर एक डाक्यूमैंटरी (वृत्तचित्र) फिल्म चित्र तैयार की गई है जिसमें श्री भंडारी के निरन्तर पचास वर्षीय साहित्य लेखन के मद्देनजर एवं हरियाणा सरकार से प्राप्त सबसे बड़े गौरव सम्मान पर आधारित रू-ब-रू पर आधे घंटे की फिल्म बनाई गई है जिसका संचालन चौ० देवीलाल विश्वविद्यालय के मास मीडिया की विद्यार्थन कु० अपराजिता सिंह ने किया है तथा निर्देशन हरियाणा के राज्य कवि उदय भानु हंस के सुपुत्र शशि भानु हंस ने किया है। यह डाक्यूमैंटरी फिल्म कल 13 मई को सायं 6.30 बजे दूरदर्शन हिसार से टेलीकास्ट की जाएगी। उल्लेखनीय है कि श्री भंडारी ने इस फिल्म के अंदर अपने बचपन से लेकर अब तक के साहित्यिक एवं बतौर रंग-करमी के सफर का वर्णन किया है।