सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

कमलेश सचदेवा को मिल रहा है जोरदार समर्थन

12 May 2010
सिरसा। वार्ड नं. 14 से इनेलो उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरने वाली कमलेश सचदेवा की लोकप्रियता का ग्राफ दिनोंदिन ऊपर की ओर जा रहा है। वार्ड के लोगों का जोरदार समर्थन मिलते देख उनके विपक्षी प्रत्याशियों में खलबली सी मच गई है। कमलेश सचदेवा जिस भी गली, जिस भी घर में जाते हैं, लोग उन्हें सरआंखों पर बैठा लेते हैं। कमलेश कहती हैं कि वार्ड में मूलभूत समस्याएं पसरी हुई हैं। इन समस्याओं से अपने वार्ड के लोगों को निजात दिलाने के लिए ही उन्होंने चुनाव लडऩे का फैसला लिया है। उन्होंने वार्डवासियों से वादा किया है कि यदि मतदाताओं के सहयोग व आशीर्वाद से वे सीट जीते तो वार्ड की प्रगति के लिए दिनरात एक कर देंगे। वे सबको साथ लेकर चलने में यकीन रखते हैं और उनकी जीत के बाद यह सिलसिला यूं ही जारी रहेगा। आज उनके जनसम्पर्क अभियान में सुनीता रेलन, निशा लूथरा, रानी बब्बर, संतोष जांगड़ा, कृष्णा वर्मा, दर्शना सोनी, कमलेश शर्मा, सरोज सेठी, निर्मला सेठी, रानी सेठी, अमरजीत मनचंदा, सुनीता ग्रोवर, शोभा देवी, कमला देवी, शारदा चौहान, रचना सचदेवा, दर्शना सचदेवा, आशा वर्मा, माया देवी, आशा भुटनेजा, ऊषा, सुदेश मोंगा, रोशन मोंगा, सीमा कालड़ा, कांता, पम्मी सेठी, राजरानी ग्रोवर सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

Post a Comment