सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

नव विकास रैली ऐतिहासिक रैली होगी:गिल्लाखेड़ा

सिरसा(लोकसंपर्क) लोक निर्माण विभाग के मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा ने आज ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर 29 नवम्बर को होने वाली नव विकास रैली का निमन्त्रण दिया और जनता की समस्याएं सुनी। उन्होंने गांव जमाल में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि नव विकास रैली ऐतिहासिक रैली होगी जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेगें। इस रैली के प्रति लोगों में उत्साह है। जनता हरियाणा के मुख्यमन्त्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से विशेष लगाव रखती है। श्री हुड्डा ने पिछले साढे चार वर्षो में प्रदेश को विकास के मामले में नई बुलन्दियों पर पहुंचाया है। जितने विकास कार्य श्री हुड्डा के नेतृत्व में हुए इतिहास गवाह है कि इतने कार्य प्रदेश के किसी भी मुख्यमन्त्री के कार्यकाल में नही हुए। नव विकास रैली के उपरान्त इस क्षेत्र में विकास कार्यो की गंगा बहेगी। अधूरे पड़े कार्यो को शीघ्र पूरा किया जाएग श्री गिल्लाखेड़ा ने लोगों को परिवार सहित रैली में पहुंचने का न्यौता दिया और कहा कि यह रैली आज तक की इस क्षेत्र में हुई सभी रैलियों का रिकार्ड ध्वंस्त करेगी। नव विकास रैली इस क्षेत्र की जनता के लिए नई सौगात लेकर आएगी। मुख्यमन्त्री हुड्डा यहां की जनता के उत्थान के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा भी करेगें जिससे आम जन को सीधा लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि ऐलनाबादविधानसभा क्षेत्र में होने वाला उप चुनाव प्रदेश के लिए विशेष महत्व रखता है। इस उप-चुनाव पर हरियाणा प्रदेश लोगों की नही बल्कि पूरे देश की जनता की निगाहे टिकी हुई है। इसलिए यहां के जागरूक मतदाता कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को विजयी बनाएं और प्रदेश सरकार में हिस्सेदारी बनाएं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिहं की करनी और कथनी में कोई अन्तर नही है। विकास का दूसरा नाम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा है। इसलिए श्री हुड्डा के हाथ मजबूत करे। समाज व प्रदेश के विकास में यहां की जनता अहम भूमिका निभाएं।मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। सभी ग्रामवासी आपस में भाईचारा कायम रखें और गांव के सामूहिक विकास से जुड़े कार्यो को प्राथमिकता दे। छोटे-मोटे मतभेदों को भुलाकर आपसी प्रेम, प्यार से रहकर समाज व राष्ट्र के नवनिर्माण में अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के लिए इन्दिरागांधी प्रियदर्शनी विवाह शगुन योजना के तहत वर्तमान सरकार ने शगुन की राशि 15000 रुपए से बढ़ाकर 31000 रुपए कर दी है तथा सामान्य जाति के परिवारों की लड़कियों की शादी में शगुन की राशि पांच हजार रुपए से बढ़ाकर 11000 रुपए कर दी है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री हुड्डा का धन्यवाद भी किया उन्होंने आज रूपावास, राज्जपुरिया, बरासड़ी, कुताना, ढुकरा, गुडियाखेड़ा, बकरियावाली, निर्बाण, रंधावा, रूपाणाखुर्द, दड़बा आदि गांवों का दौरा किया और लोगों की शिकायतें सुनी तथा अधिकांश श्किायतों का मौके पर ही निपटारा किया। संबधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बीपीएल लाभ से वंचित लोगों को भी उनका हक दिया जाएगा। श्री गिल्लाखेड़ा का गा्रमीणों ने पगड़ी व फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल, बलबीर सिंह जांदू, अनिल खोड़, लालचंद खोड़, राम सिंह, राजपाल भांभू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गांवों के पंच सरपंच उपस्थित थे।

Post a Comment