सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

ऐलनाबाद की रैली हरियाणा के इतिहास की सबसे बडी रैली होगी:कांडा

सिरसा(लोकसपंर्क)गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा ने कहा कि 23 नवम्बर को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ऐलनाबाद में विशाल रैली को संबोधित करेंगे। श्री कांडा आज स्थानीय सुरखाब पर्यटन केंद्र में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद की रैली हरियाणा के इतिहास में सबसे बड़ी रैली होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की विकासपरक सोच के बलबूते पर ही प्रदेश विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लागू की गई नीतियों के कारण आज प्रदेश में शांति और उन्नति का माहौल कायम हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिरसा जिला के विकास में विशेष रुचि ले रहे है और सरकार गठन के पश्चात प्रथम रैली के लिए मुख्यमंत्री ने सिरसा जिले का चयन किया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष होशियारी लाल शर्मा, प्रमुख समाजसेवी गोबिंद कांडा, पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल, शहरी प्रधान भूपेश मेहता, महिला प्रधान शिल्पा वर्मा, अनिल खोड सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment