मुख्यमंत्री का फूल मालाओं से भव्य स्वागत
17 जनवरी 2010
सिरसा(सिटीकिंग) अपने चुनाव प्रचार के दूसरे चरण के आज दूसरे दिन ऐलनाबाद रवाना होने से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा के हिसारिया बाजार स्थित शू कैम्प पर पहुंचे। शू कैम्प पहुंचने पर श्री कांडा के सैंकड़ों समर्थकों ने मुख्यमंत्री का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर श्री हुड्डा ने कार्यकत्र्ताओं का हालचाल जाना और उनका आह्वान किया कि वे ऐलनाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह बैनीवाल के पक्ष में बढ़चढ़ कर प्रचार करें ताकि उनकी जीत को सुनिश्चित बनाया जा सके। श्री हुड्डा ने लोगों की समस्याओं के निपटारे के लिए व्यवस्थित कार्यालय बनाए जाने पर श्री कांडा की पीठ थपथपाई। इसके बाद मुख्यमंत्री नगर पार्षद कृष्ण सिंगला के आवास पर जलपान के लिए गए। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने गुरूद्वारा श्री चिला साहिब में जाकर माथा टेका और उसके बाद वे ऐलनाबाद के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर उनके साथ सांसद अशोक तंवर, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना, संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, विधायक सम्पत्त सिंह व अनेक पार्टी नेता व कार्यकत्र्ता साथ थे।