सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

सरकार महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल दे रही है:कांडा

29 जनवरी 2010
सिरसा(लोकसंपर्क) महिलाओं में राष्ट्र के प्रति आस्था उनकी कर्तव्य निष्ठा और निरंतर बाहरी ताकतों की चुनौती का सामना करने के लिए महिला सशक्तिकरण वर्ष में महिला आरक्षकों के लिए सुरक्षा सेनाओं में सेवा के द्वार खोले गये है। उन्होने कठिन प्रशिक्षण पाकर भावी चुनौतियों का समाना करने के लिए यहां सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पुरा किया और स्वंय को एक सैनिक के रूप में स्थापित किया है। ये उद्गगार केन्द्रीय गृह मंत्री श्री पी.चिदम्बरम ने आज भारत तिब्बत पुलिस बल की प्रथम महिला वाहिनी के दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण के अवसर पर पंचकूला के प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र भानू में आयोजित समारोह में व्यक्त किये। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय माकन, हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री श्री रणदीप सिंह सूरजेवाला खेल एवं युवा मामले, हरियाणा के गृह राज्य मंत्री गोपाल काण्डा, हरियाणा पुलिस के महानिदेशक श्री आर.एस.दलाल ने विशेष रुप से शिरकत की। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और सरकार भी महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल दे रही है। महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत देश की एकता एवं अखंडता को और अधिक अक्षुण बनाने के लिए अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होने कहा कि राष्ट्र को इस दल पर गर्व है। जब से इस दल का गठन हुआ है तभी से यह दल बाखूबी से देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रहा है।
केन्द्रीय मंत्री ने इस मौके पर प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिला प्रशिक्षणार्थियों को पुरूस्कार देकर सम्मान्नित भी किया। उन्होने ड्रिल के लिए सि0 जीडी(रिकरूट)पूनम जौहरी, शस्त्रों के शानदार प्रदर्शन के लिए के सि0 जीडी सोनी विष्ट, फायरिंग के लिए सि0 जीडी मीतू यादव और पी.टी. में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सि0 जीडील ममता जोशी को पुरूस्कृत किया गया। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न गतिविधियों में आल राऊंड प्रदर्शन के लिए सिपाही जीडी पूजा बिष्ट को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थी का पुरूस्कार देकर सम्मान्नित किया गया। इस अवसर पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के महानिदेशक श्री विक्रम श्रीवास्तव ने अपने स्वागतीय भाषण में कहा कि इन महिला प्रशिक्षणार्थियों को 44 सप्ताह क ा बेसिक प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हे हथियार चलाने का प्रशिक्षण, प्रतिविद्रोहिता, मैप रिडींग, बैटल काफट, फील्ड काफट, आन्तरिक सुरक्षा, जूडो, कराटे, ड्रिल, आपदा प्रबन्धन, चट्टान आरोहण तथा योगाभ्यास आदि का गहन प्रशिक्षण दिया गया। श्रीवास्तव ने बताया कि केन्द्रीय सरकार ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में सेवों के लिए गत वर्ष एक महिला दल के गठन की स्वीकृति दी। जिसके तहत बल में देश के विभिन्न राज्यों से इस महिला दल के लिए इच्छुक लड़कियों को गहन चयन प्रक्रिया के तहत चुनाव किया। उन्होने कहा कि उतरांचल, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखण्ड, दिल्ली, छतीसगढ़, पश्चिमि बंगाल, उडीसा, मध्याप्रदेश, हरियाणा, जम्मू व कश्मीर, पंजाब, असम, कर्नाटक, तमिलनाडू, केरल, आन्ध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, गुजरात तथा हिमाचल से चयनित लड़कियां इस समय पुरूष कर्मियों की तरह गहन प्रशिक्षण प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र भानू में गत 44 सप्ताह से चल रहा था। उन्होने भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल तथा इस केन्द्र की गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारे में भी प्रकाश डाला।
इससे पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण भी किया। इसके पश्चात राष्ट्रीय ध्वज एवं बल ध्वज को पूर्ण सम्मान के साथ परेड ग्राउंड में लाया गया। जहां पर उन 209 महिला रिकरूटों ने राष्ट्रीय ध्वज को साक्षी मानकर देश सेवा की शपथ ली। शपथ ग्रहण के उपरांत इन महिला रिकरूटो ने बैण्ड की मधुर धुन पर शानदार मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया। यह पहला अवसर था जब इस बल में एक साथ इतनी बडी संख्या में जी0डी0 कॉडर की महिला प्रशिक्षणार्थियों का दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। केन्द्रीय मंत्री ने बेसिक प्रशिक्षण केन्द्र भानू में हिमवीर वाटिका का शुभारम्भ भी किया।

Post a Comment