सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

इनेलों नेत्री कृष्णा पूनिया कांग्रेस में

10 जनवरी 2010
ऐलनाबाद(सिटीकिंग) इंडियन नेशनल लोकदल को आज उस समय एक बड़ा झटका लगा, जब इनेलो महिला विंग की जिला फतेहाबाद प्रधान एवम् वरिष्ठ इनेलो नेत्री श्रीमती कृष्णा पूनिया अपने हजारों समर्थकों सहित मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष फूलचंद मुलाना की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गयी। ऐलनाबाद हलके के गांव रामपुरा ढिल्लो में आयोजित एक ग्रामीण जनसभा में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने श्रीमती पूनिया व उनके साथ कांग्रेस में शामिल हुए समर्थकों को पार्टी में शामिल होने का स्वागत करते हुए पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा जताया। श्रीमती पूनिया ने कहा कि कांग्रेस आज समय की जरूरत है और यही पार्टी आम आदमी का भला कर सकती है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी, कांग्रेस पार्टी की नीतियों में तथा भूपेन्द्र सिंह हुड्डा में आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि आज प्रदेश में अमन और शांति का माहौल है और हरियाणा प्रदेश विकास के मामलों में भारत वर्ष का नंबर वन राज्य बन चुका है। उन्होंने ऐलनाबाद उपचुनाव में चल रही कांग्रेस की एकतरफा लहर पर बोलते हुए दावा किया कि ऐलनाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी भाई भरत सिंह बैनीवाल रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे और इस क्षेत्र का विकास करवाएंगे। इस मौके पर कृष्णा पूनिया के साथ कांग्रेस में शामिल होने वालों में पूर्व नगरपालिका प्रधान सतपाल बंसल, प्रतापसिंह पूनिया, सुलतान सिंह सरपंच ठुईयां, इनसो के पूर्व जिला प्रधान दीपक अरोड़ा, रामेश्वर दास गिजरोईया एडवोकेट, सतपाल सिवाच गोरखपुरिया, रवि कुमार कराटे कोच, इनेलो महिला विंग की जिला कार्यकारिणी सदस्या दर्शना देवी, कृष्णा शर्मा, जांडली के पूर्व पंच सुबेसिंह, सुरेश जांडलीकलां, सोहनलाल जांडलीकलां, महेन्द्र सिंह पूर्व पंच जांडली, बलबीर कौर तलवाड़ा, इनेलो महिला विंग की जिला सचिव संतोष शर्मा, रामकुमार श्योराण, महिला विंग इनेलो की कोषाध्यक्ष गीता बुढानिया, कृष्णा श्योराण जिला सचिव इनेलो महिला विंग, सुखविन्द्र सिंह भिरड़ाना, कर्मबीर गुज्जर, श्रवण ज्याणी, धीराराम प्रधान नायक महासभा फतेहाबाद, अभे सिंह पटवारी, रामकुमार नाई, इनेलो किसान सैल के जिला महासचिव नरेन्द्र सिंह अहरवां, धोला देवी, त्रिलोक जोशन, मनोहर हरीपुरा, मनोहर प्रजापत, इनेलो किसान सैल के जिला कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप सिंह, गुरमुख सिंह अहरवां, कुलदीप, संदीप, शेरसिंह फौगाट, जिला इनेलो कार्यकारिणी सदस्य सिंहराज सिंह, इन्द्राज नाई, मक्खन सिंह, नंदकिशोर ढाणी ठोबा, बोबी मजहबी, परमेश्वरी देवी, देवीलाल सांई, संदीप गिजरोईया, गोरखपुर के पूर्व सरपंच जोगिन्द्र सिंह, भागाराम बनावाली, इन्द्रपाल ठुईयां, भूपसिंह रॉयल मेहूवाला, मोहित, रोशनी ढांड, मनोहरी ढांड, रेशमा ढांड, बृजलाल पंवार, अनूप सिंह, अशोक पंवार, हनुमान चौहान, विजेन्द्र चौहान, हंसराज पंवार सहित अनेक इनेलो नेता व नेत्रियां शामिल थे। इस मौके पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, सांसद अशोक तंवर, पीडब्ल्यूडी मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला, शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल, गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा, विधायक सम्पत सिंह, विधायक प्रसन्नी देवी, कांग्रेस उम्मीदवार भरत सिंह बैनीवाल, मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी डॉ. केवी सिंह, मनीराम केहरवाला, कांग्रेस के सिरसा जिला प्रधान होशियारी लाल शर्मा, अनिल खोड सहित अनेक कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment