सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

सिख धर्म की मर्यादा और उच्च आदर्श मानव जीवन के लिए प्रेरणास्रोत है:अशोक तंवर

05 जनवरी 2010
सिरसा
(सिटीकिंग) सिरसा के सांसद एवं अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक तंवर ने आज गुरूद्वारा दशम पातशाही में जाकर माथा टेका और अरदास की। सांसद ने यहां गुरूद्वारा साहिब की स्थापना सिख इतिहास के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। गुरूद्वारा में माथा टेकने के उपरांत उन्होंने यहां के लंगर घर की सेवा देखते हुए इसे अकल्पनीय करार दिया और कहा कि सिख धर्म की मर्यादा और उच्च आदर्श मानव जीवन के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सांसद ने बताया कि उन्होंने देशभर के अनेक गुरूद्वारों के र्शन किए हैं। इस अवसर पर गुरू ग्रंथ साहिब सत्कार सभा के प्रधान बलराज सिंह खालसा सुखविंद्र सिंह खालसा ने सांसद को सिरोपा शॉल भेंटकर सम्मानित किया। सांसद ने सभी साध संगत गुरूद्वारा प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों सदस्यों को गुरूपर्व की बधाई दी और गुरू गोबिंद सिंह जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश कांग्रेस क्रीड़ा प्रकोष्ठ के महासचिव आनंद बियाणी, रेडक्रॉस के अश्विनी शर्मा, सुरजीत सिंह, प्रकाश सिंह सूरतिया, जसबीर सिंह ग्रोवर, शंटी ग्रोवर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment