नव वर्ष के उपलक्ष्य में विश्व कल्याण हेतू होगा रूद्राभिषेक
05 जनवरी 2010
सिरसा (सिटीकिंग) आज शिव शक्ति यज्ञ समिति द्वारा स्थानीय भादरा तालाब स्थित डेरा बाबा अलखिया के मन्दिर में नव वर्ष के उपलक्ष्य में भगवान शंकर की प्रसन्नता एवं विश्व कल्याण के लिए भोले शंकर का प्रात: 8 बजे से 11 बजे तक तथा सायं 3 से 6 बजे तक नमक-चमक के द्वारा रूद्राभिषेक किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए शिव शक्ति यज्ञ समिति के संस्थापक विजय शर्मा ने बताया कि समिति द्वारा इस प्रकार के आयोजन वर्ष में दो बार किए जाते हंै जो कि सावन मास में तथा नवरात्रों में अथवा नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाते हैं। श्री शर्मा ने बताया कि रूद्राभिषेक के दूसरे दिन पंजाबी सभ्याचारक मंच के प्रदेशाध्यक्ष बूटा सिंह, राजन सिंह, बलजीत सिंह, का. जयकिशन मंगाला, विनोद शर्मा तथा संतोष नरूला द्वारा शिव शंकर का जल द्वारा अभिषेक किया जाएगा। इस अवसर पर राजस्थान से विशेष रूप से आए सूचित चौधरी तथा उनकी धर्मपत्नी अमीना चौधरी द्वारा भी जलाभिषेक जाएगा। पं. विजय शर्मा ने जानकारी दी कि नमक-चमक द्वारा अभिषेक करने से भगवान शंकर प्रसन्न होते हैं तथा इस अभिषेक के दौरान रूद्री का पांचवां अध्याय 11 बार बोला जाता है। उन्होंने जानकारी दी कि यह पाठ महादेव का सबसे महत्त्वपूर्ण पाठ है। श्री शर्मा ने कहा कि इस पाठ की पूर्ण आहुति 25 जनवरी को दी जाएगी जिसमें श्री गंगानगर से विशेष से रूप आए गायत्री महाउपासक वैद्य रामेश्वर दत्त द्वारा सत्संग प्रवचन किया जाएगा तथा इस अवसर पर विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया जाएगा।