सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए बैठक आहूत

24 फरवरी 2010
सिरसा(सिटीकिंग) शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, बेसहारा गौवंश को सही स्थान दिलाने व व्यापारियों की समस्याओं को लेकर कल शाम सिटी थाना में व्यापारी नेताओं व पुलिस अधिकारियों की एक बैठक आहूत की गई। इस बैठक में थाना शहर प्रभारी हंसराज बिश्नोई, ट्रेफिक थाना प्रभारी कृष्णा यादव, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री आनंद बियाणी, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा, संरक्षक राजकरण भाटिया, केदार पाहवा, मा. रोशनलाल गोयल, चंद्र जैन, नरेंद्र जिंदल, अनिल बांगा, कृष्ण कुमार गुप्ता, जयप्रकाश भोलूसरिया, श्रवण गुप्ता, रोहताश जांगड़ा, ओम बहल, मदन बजाज, सुरेश गोयल, सतीश केडिया, वीरेंद्र जैन, कालूराम शर्मा, सुभाष शेरपुरा, भरत छाबड़ा, लोकेश मनचंदा, बनवारी लाल चावला, दर्शन सिंह रेणु सहित व्यापारी नेता उपस्थित थे। बैठक में यातायात व्यवस्था सुधारने पर विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों की 3 फुट की परिधि में काउंटर व सामान रखेंगे। इसके आगे रखा गया सामान अतिक्रमण मानते हुए पुलिस व नगरपरिषद कर्मचारी जब्त कर सकते हैं या फिर उन पर जुर्माना लगाया जा सकता है। बैठक में व्यापारी नेता आनंद बियाणी ने कहा कि शहर के एक मार्ग को प्रतीकात्मक रूप से व्यवस्थित किया जाए और इसमें नगर परिषद की ओर से सफाई व बिजली आदि की समुचित व्यवस्था लागू हो। इसका उदाहरण लेकर लोग स्वयं बाकी शहर को उसी तरह से व्यवस्थित करने को प्रेरित हों। इस बात पर सहमति व्यक्त करते हुए अन्य व्यापारियों ने प्रथम चरण में जनता भवन से जगदेव सिंह चौक, पुरानी सब्जी मंडी, रोड़ी बाजार, भादरा बाजार से भादरा तालाब तक को व्यवस्थित करने का निर्णय लिया गया। एक सप्ताह बाद अन्य बाजारों को भी इस व्यवस्था में सम्मिलित किया जाएगा। बेसहारा गौवंश पर काबू पाने के लिए प्रथम चरण में पालतू गौवंश को सड़कों पर बेसहारा घूमने और कचरा खाने पर मजबूर करने वाले मालिकों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया गया। कानून व्यवस्था को बहाल रखने के लिए सभी गल्र्ज स्कूल व कॉलेजों के पास व शहर में दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग का चालान करने व पुलिस की समुचित व्यवस्था का भी निर्णय लिया गया। रात्रि के समय चोरी की वारदातों को रोकने के लिए व्यापारी अपनी दुकान के बाहर इनवर्टर सहित बल्ब लगाने व रात्रि को आने वाली सभी ट्रेनों पर लोकल बस सेवा को शुरू करने की व्यापारियों ने जोरदार मांग रखी। इस मांग पर सिटी बस सर्विस के सचिव आनंद बियाणी ने सहमति प्रकट करते हुए पूरा करवाने का आश्वासन दिया व पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया कि रात्रि बस सेवा में सुरक्षा व चोरों पर नजर रखने के लिए पुलिस कर्मचारियों की व्यवस्था की जाए। ड्यूटी लगते ही बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। बैठक में सड़कों पर चारा डालने वालों पर भी सख्ती से कार्यवाही करने का भी निर्णय लिया गया क्योंकि इससे दुर्घटनाओं में इजाफा होता है। बैठक में पुरानी नगरपरिषद कार्यालय में नए भवन की स्थापना होने तक अस्थायी पार्किंग बनाने पर भी चर्चा की गई।

Post a Comment