अंग्रेजी पर सैमिनार आयोजित
23 फरवरी 2010
सिरसा(सिटीकिंग) गत दिवस जिले के गांव कालुआना के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ओसिस इंस्टीच्युट ऑफ एडवांस लर्निंग एवं प्रभात संस्था की तरफ से अंग्रेजी भाषा पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हाल ही में विमोचित पुस्तक 'फंडामेंटल इंग्लिश - एन इजी वे' के लेखक प्रो. शुभम तंवर को विशेष रूप से आमंत्रित कि या गया। प्रो. तंवर ने विद्यार्थियों को अंग्रेजी की बारीकियों के बारे में जानकारी देते हुए उसके सही व्याकरणीय प्रयोग, बोलने का तरीका, शब्द भण्डार को कैसे विकसित किया जाए तथा अंग्रेजी भाषा में शब्दों के सही उच्चारण के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर गांव के सरपंच जगदेव सिंह सहारण, प्रवक्ता इन्द्र जैन तथा डा० ललित बेरी ने उपस्थित गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया। सेमिनार में विद्यालय के सभी अध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।