रणजीत सिंह ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित
23 फरवरी 2010
सिरसा (दीपक शर्मा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौ.रणजीत सिंह ने आज अपने निवास स्थान पर रानियां हलका के अपने कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित किया। इस मौके पर चौ. रणजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं से जिला परिषद, ब्लाक समिति व सरपंची के चुनावों बाबत कार्यकर्ताओं से राय मांगी और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चौ. रणजीत सिंह ने कहा कि आगामी होने वाले जिलापरिषद के चुनावों में रानियां हलका से सभी जिलापरिषद के मैम्बर कांग्रेस के जीतने चाहिएं क्योंकि रानियां हलका कांगे्रस का गढ़ रहा है और आप लोगों की मेहनत से आगामी होने वाले जिलापरिषद व अन्य चुनावों में भी इस हलके से कांग्रेसी उम्मीदवार ही विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि जीतने वाले उम्मीदवार को ही चुनाव मैदान में उतारा जाएगा और हर सच्चा कांगे्रसी उसे जिताने के लिए पूरा प्रयास करेगा।
चौ.रणजीत सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं का कोई भी जायज काम आज तक नहीं रूका है और आगे भी कभी नहीं रूकेगा। उन्होंने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं के 24 घंटे सम्पर्क में रहता हूं और कार्यकर्ता ही मेरी असली ताकत हैं। उन्होंने कहा कि रानियां हलका के हर गांव में सरकार से मंजूर करवाकर मैंने लाखों रुपये खर्र्चे करवाकर चाहे गलियां पक्की करवाने की बात हो या फिर गांव के किसी अन्य विकास कार्य की। मैंने रानियां हलके के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है औरआगे भी रानियां हलके के विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगा। इस अवसर पर चौ.रणजीत सिंह के पुत्र गगनदीप सिंह, साहुवाला के सरपंच जगदेव सिंह, नेजाडेल के सरपंच रमेश कम्बोज, वेदप्रकाश गाबा, गुरजंट सिंह पूर्व चेयरमैन, पूर्ण सिंह, मनजीत सिंह मन्टू, लक्ष्मण दास सरपंच, बूटा सिंह करीवाला, दाताराम, संजय कसवां आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।