सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

'फंडामेंटल इंग्लिश-एन इजी वे' का विमोचन कल

19 फरवरी 2010
सिरसा(सिटीकिंग) कल 20 फरवरी को जिले के गांव कालुआना में सरपंच जगदेव सिंह सहारण के तत्वाधान में प्रो. शुभम तंवर द्वारा लिखित अंग्रेजी भाषा में सहायक पुस्तक 'फंडामेंटल इंग्लिश - एन इजी वे' का विमोचन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालुआना में प्रात: 10 बजे किया जाएगा। पुस्तक का विमोचन बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त महोदय युद्धवीर सिंह ख्यालिया के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए पुस्तक के प्रकाशक एवं रामा प्रकाशन के निदेशक रामस्वरूप कालवा ने बताया कि इस 138 पृष्ठों की पुस्तक में अंग्रेजी भाषा के बारे में विस्तृत जानकारियां उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से उत्तर भारत में अंग्रेजी को लेकर जो शंकाए व्याप्त हंै उन सब का निवारण इस पुस्तक में दिया गया है। इसके अतिरिक्त इस पुस्तक में समाज के सभी वर्गों विद्यार्थी, अध्यापक तथा आम आदमी के उपयोग में आने वाली सहायक सामग्री विशेष रूप से शामिल की गई है। उन्होंने कहा कि उक्त पुस्तक को अलग-अलग भागों जैसे ग्रामर, भाषा विज्ञान, अंगे्रजी का शुद्ध उच्चारण, औपचारिक एवं आम बोल-चाल की भाषा में किस तरह से अंग्रेजी का प्रभावी इस्तेमाल किया जाए इसके बारे काफी विस्तृत जानकारी दी गई। पुस्तक के अंत में अंग्रेजी शब्दों का 'शब्द भण्डार' दिया गया है। श्री कालवा ने बताया कि इस पुस्तक को और अधिक प्रभावी तथा उपयोगी बनाने के लिए बहुरंगी एवं बहुआयामी विधि प्रयोग की गई है जो पाठकों के लिए रूचिकर होगी। Justify Full

Post a Comment