हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल का प्रांतीय सम्मेलन 7 मार्च को
05 मार्च 2010
सिरसा(सिटीकिंग) हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल का प्रांतीय सम्मेलन कान्फेड के चेयरमैन बजरंग दास गर्ग की अध्यक्षता में 7 मार्च को कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय महासचिव व जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा ने बताया कि इस सम्मेलन में प्रदेशभर के व्यापारी भाग लेंगे और व्यापारियों को होने वाली समस्याओं पर विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर इन समस्याओं को हल करवाने के लिए प्रयास करेगा।