सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

हुड्डा अब तक के सफल मुख्यमंत्री:रावल

19 मार्च 2010
हिसार: मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा वर्तमान विधानसभा सत्र में जितने भी विधेयक पास किए गए हैं वे सभी जनहितैषी विकासकारी हैं। जारी विधेयकों से समाज के सभी वर्गों को समान लाभ होगा तथा प्रदेश के विकास को नई गति प्राप्त होगी। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी के शहरी प्रधान वेद रावल ने कही। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि अपनी दूरदर्शिता, जनकल्याण विकासकारी सोच के चलते भूपेंद्र सिंह हुड्डा अब तक के सबसे सफल मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। मुख्यमंत्री प्रदेश समाज के समान विकास की सोच लेकर चल रहे हैं जिसके चलते प्रति व्यक्ति आय में हरियाणा देशभर में दूसरे स्थान पर पहुंच चुका है तथा जल्द ही हरियाणा नंबर 1 पर होगा। केवल हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश में आज कांग्रेस की लहर चल रही है। कांग्रेस की नीतियां अपने अंदर प्रत्येक व्यक्ति के विकास की सोच को समाहित किए हुए हैं जिसके चलते कांग्रेस जन-जन की प्रिय पार्टी बनती जा रही है। महिला आरक्षण विधेयक को पास करवाने का पूरा श्रेय कांग्रेस पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी को जाता है। महिला उत्थान में यह विधेयक आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा।

Post a Comment