सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

कांग्रेस राज से हर वर्ग दुखी: कमल हांडा

31 मार्च 2010
हिसार: पंजाबी एवं इंडियन नेशनल लोकदल के नेता कमल हांडा ने यहां जारी एक पै्रस विज्ञप्ति में कहा कि हिसार में आज अनेक समस्याएं मुंह बाए खड़ी हैं। शहर की अनेक कालोनियों में सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है तथा बिजली आपूर्ति एवं पानी सप्लाई व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा गई है। शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं और अनेक स्थानों पर सीवरेज के होल खुले होने के कारण पशुओं से लेकर नागरिक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय कांग्रेसी नेता हिसार शहर की समस्याओं को दूर करवाने के लिए आगे नहीं रहे हैं। हिसार को पैरिस बनाने का दावा करने वाले कांग्रेसी नेताओं को जाने क्यों शहर की समस्याएं दिखाई नहीं देती। इनेलो नेता ने कहा कि कांग्रेस के राज में आम आदमी को दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो गया है। किसान, व्यापारी, कर्मचारी, छात्र, महिला अन्य वर्ग इस सरकार से पूरी तरह से तंग है। कांग्रेसी नेता सत्ता के नशे में जन भावनाओं को समझने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। आज प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में बिजली है और ही पानी। कालाबाजारी जमाखोर सरकारी संरक्षण होने के कारण लोगों को लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी व्यापारी सरकार से नाराज हैं तथा प्रदेश से कारखाने पलायन कर रहे हैं। हरियाणा का कांग्रेस के शासनकाल में चौतरफा विकास नहीं, बल्कि विनाश हुआ है। सरकार चहुं ओर से विफल साबित हो चुकी है। अपनी मांगों को लेकर धरने प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। श्री हांडा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही जनता के साथ विश्वास घात किया है और कभी लोगों को आपस में लड़ाकर सत्ता हथियाई तो कभी समाज में जाति-पाति का जहर घोलकर अपने हित साधे हैं। कांग्रेस ने चुनाव के समय अनेक थोथे लुभावने नारे दिए थे, लेकिन साढ़े पांच साल के शासनकाल में हरियाणा प्रदेश में विकास बेरोजगारी के नाम पर वहीं ढाक के तीन पात ही दिखाई दे रहे हैं। गलत असंवैधानिक तरीके सत्ता हथियाकर सत्तासुख भोग रहे कांग्रेसी नेताओं को जनता के हितों से सरोकार नही है। इनेलो नेता कमल हांडा ने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल ने हमेशा ही संघर्ष जनता के साथ मिलकर जनविरोधी अलोकतांत्रिक तरीके से काम करने वाली सरकारों को उखाड़ा है। कांग्रेस की ज्यादतियों से लोग अब तंग चुके हैं और इनेलो को सत्ता में देखना चाहते हैं। लोगों ने तो विधानसभा चुनावों में ही कांग्रेस को विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया था, मगर भ्रष्ट हथकंडे अपनाकर कांग्रेस ने जो सरकार बनाई है वह ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है। जल्द ही प्रदेश में इनेलो की सरकार होगी।

Post a Comment