सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

महिला विधेयक पारित होने का श्रेय सोनिया गांधी को : नरेंद्र वशिष्ठ

10 मार्च 2010
हिसार। महिला आरक्षण विधेयक के पारित होने का श्रेय कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी व कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जाता है। वास्तव में इस विधेयक का पारित होना कांग्रेस पार्टी की सोच की जीत है। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी शहरी उपाध्यक्ष नरेंद्र वशिष्ठ ने कही। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में विपक्ष हुड्डा सरकार द्वारा करवाए जा रहे जनकल्याण व विकास कार्यों को पचा नहीं पा रहा है तथा इन कार्यों में अड़चन पैदा करने की हरसंभव कोशिश कर रहा है जो निंदनीय है। श्री वशिष्ठ ने कहा कि कांग्रेस पर्टी सदा ही सबको समान अधिकार की पक्षधर रही है तथा कांग्रेस के सैकड़ों वरिष्ठ नेता महिला सुधार कार्यक्रमों के लिए अपना जीवन लगा चुके हैं। अब श्रीमती सोनिया गांधी के प्रयासों से देश में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिल गया है, जो कांग्रेस द्वारा लड़े गए लंबे संघर्ष की एक जीत के समान है। इसके साथ-साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष ने प्रदेश की विपक्षी पार्टियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वास्तव में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार द्वारा हरियाणा में बहाई जा रही विकास की गंगा के कारण विपक्षी पार्टियों को अपना भविष्य और अस्तित्व खतरे में नजर आ रहा है। इसी बौखलाहट में वे ओछे हथकंडों पर उतर आए हैं और लोगों को गुमराह करने के लिए झूठी बयानबाजी कर रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश के विकास की राह में आने वाली हर बाधा को बड़ी सहजता से हटाते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश ही नहीं पूरे देश में कांग्रेस पार्टी की नीतियां आम आदमी के दिलों में बस चुकी है और वर्तमान समझदार जनता कांग्रेस पार्टी में ही अपने भविष्य को सुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है वे लोगों को गुमराह करने के लिए कृत्रिम मुद्दे बनाने की फिराक में है लेकिन प्रदेश की जनता उनकी साजिश को भली-भांति समझती है और अब इनके झांसे में आने वाली नहीं है।

Post a Comment