सम्मान समारोह के दौरान मजदूरों को किया जाएगा सम्मानित:राजन
26 अप्रैल 2010
सिरसा(न्यूजप्लॅस) इनैलो के वरिष्ठ नेता राजन जांगड़ा ने हरियाणा सरकार पर आरोप लगाया है कि वो पिछले कई वर्षों से प्रदेश व गरीब मजदूरों का शोषण कर रही है और अगर कोई भी मजदूर अपने हकों के लिए अनुरोध करता है तो उस पर लाठियां बरसाई जाती है। राजन जांगड़ा ने जारी ब्यान में कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. औम प्रकाश चौटाला व ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला जैसे नेताओं के हाथों में ही मजदूरों व गरीबों के हक सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि आगामी 1 मई को मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय घंटाघर चौक में सम्मान समारोह किया जाएगा। जिसमें केवल गरीब, दिहाड़ीदार मजदूरों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इनैलो मजदूरों की रक्षा व उनके हकों के लिए हमेशा से ही कार्य करती रही है और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी। राजन जांगड़ा ने प्रदेश के मजदूर व गरीब वर्ग से अनुरोध किया है कि वो चौ. औम प्रकाश चौटाला व ऐलनाबाद से विधायक चौ. अभय सिंह चौटाला के हाथों को और मजबूत करें ताकि इस गरीब वर्ग का और उत्थान हो सकें।