सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

Showing posts with label लोकसंपर्क न्यूज. Show all posts
Showing posts with label लोकसंपर्क न्यूज. Show all posts

खुल गया योग मंदिर

13 May 2010
सिरसा(लोकसंपर्क) उपमंडलाधीश सिरसा श्री एस.के जैन के आदेशानुसार तहसीलदार श्री आत्मा राम भांभू ने आज स्थानीय दिव्य योग साधना मंदिर को जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी को सौंप दिया है। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती बीणा शर्मा ने तहसीलदार श्री आत्मा राम भांभू की उपस्थिति में ताला खुलवाकर मंदिर को अपने कब्जे में ले लिया है। उपमंडलाधीश द्वारा जारी आदेश पृष्ठांकन क्रमांक 420-22/पेशी दिनांक 6-5-2010 के अनुसार अब जनहित की सुरक्षा के दृष्टिगत तहसीलदार सिरसा के स्थान पर जिला खेल अधिकारी सिरसा को रिसीवर नियुक्त किया गया है। आदेशों में यह भी कहा गया है कि दिव्य योग मंदिर परिसर में योग साधना की कक्षाएं प्रतिदिन नियमित रुप से लगाई जाए, ताकि आमजन को लाभ हो सके। दिव्य योग साधना मंदिर परिसर में लगे फूल पौधों वृक्षों की भी पूर्ण रुप से देखभाल की जानी चाहिए। मंदिर खोलने के अवसर पर जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती बीणा शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस योग साधना मंदिर के संचालन के लिए जिला खेल समिति की तर्ज पर एक समिति का गठन किया जाएगा। समिति द्वारा योग प्रशिक्षक अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी, जो नियमित रुप से मंदिर परिसर में योग साधना की कक्षाएं आयोजित करेंगे और आमजन को योग की शिक्षा भी देंगे।

Read more...

पंजीयन अधिकारी श्री एस.के जैन ने जारी किए दिशा-निर्देश

12 May 2010
सिरसा(लोकसंपर्क) नगरपरिषद सिरसा के पंजीयन अधिकारी श्री एस.के जैन ने चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को निर्देश दिए कि वे आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करे। श्री जैन आज स्थानीय लघु सचिवालय स्थित कमरा नंबर-40 में नगरपरिषद के चुनाव प्रत्याशियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नगरपरिषद के चुनाव में प्रत्येक प्रत्याशी के लिए चुनाव खर्च की सीमा 50 हजार रुपए तय की गई है। कोई भी प्रत्याशी राज्य चुनाव आयोग के नियमों के तहत इससे ज्यादा धनराशि चुनाव में नहीं खर्च कर सकता। उन्होंने बताया कि सभी प्रत्याशियों को अपने चुनाव खर्च की विस्तृत जानकारी चुनाव खर्च पर्यवेक्षक को देनी होगी। सभी प्रत्याशियों को आगामी 14 और 17 मई के दिन अपने चुनाव खर्च का विस्तृत ब्यौरा जमा करवाना होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव संपन्न होने के एक महीने बाद अपने चुनाव खर्च का रजिस्टर जमा करवाना होगा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चुनाव प्रचार के मापदंड भी तय किए गए है। उन्होंने बताया कि नगरपरिषद के 31 वार्डों में 31 जगहों पर यानी प्रत्येक वार्ड में होर्डिंग, बैनर इत्यादि लगाने के लिए एक-एक स्थान तय किया गया है। इसलिए प्रत्याशी निर्धारित स्थानों पर ही अपने चुनाव प्रचार से संबंधित प्रचार सामग्री डिसप्ले करे। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रत्याशी किसी सार्वजनिक व निजी स्थान पर स्लोगन या वाल पेटिंग नहीं करवाएगा। यदि कोई प्रत्याशी ऐसा करता है तो हरियाणा संपत्ति निरुपण एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए छपवाई गई पैम्पलेट्स व अन्य प्रकार की प्रचार सामग्री का ब्यौरा प्रत्याशी को देना होगा और पैम्पलेट्स इत्यादि पर प्रिंटिंग प्रैस का पता भी छपवाना होगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी अखबार में किसी भी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के लिए विज्ञापन इत्यादि छपता है तो उसका खर्चा भी प्रत्याशी के खाते में जोड़ा जाएगा। श्री जैन ने कहा कि प्रत्याशी द्वारा किसी भी मतदाता को धन या शराब इत्यादि का लालच देना भी आदर्श चुनाव आचार संहिता के खिलाफ होगा। यदि कोई प्रत्याशी इस तरह की गतिविधियों मे सम्मलित पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन प्रत्याशी दो गाडिय़ों का प्रयोग कर सकता है। इसके लिए प्रत्याशी को संबंधित पंजीयन अधिकारी से अनुमति लेनी होगी। इसके साथ-साथ चुनाव प्रचार के लिए प्रयोग किए जाने वाले लाउडस्पीकर इत्यादि की भी पंजीयन अधिकारी से स्वीकृति लेनी होगी। उन्होंने कहा कि नगरपरिषद चुनाव के दौरान कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 10 ड्यूटी मैजिस्ट्रेट और 10 सुपरवाईजरी अधिकारियों की नियुक्त कर ड्यूटी लगाई गई है जो संबंधित क्षेत्रों में हर प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखेंगे और दैनिक गतिविधियों की रिपोर्ट उन्हें देंगे।

Read more...

बारिश से शहरी, ग्रामीण व कृषि क्षेत्र की बिजली की स्थिति में हुआ काफी सुधार

10 May 2010
सिरसा(लोकसंपर्क) जिला में गत दिनों हुई बारिश से शहरी, ग्रामीण व कृषि क्षेत्र की बिजली की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अब 20 घंटे, ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 12 घंटे और कृषि क्षेत्र में ट्यूबवैलों के लिए 5 घंटे बिजली की सप्लाई की जा रही है। यह जानकारी जिला उपायुक्त श्री युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने आज अपने कार्यालय में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों से बातचीत करने के पश्चात दी। उन्होंने बताया कि बिजली की स्थिति में भविष्य में और ज्यादा सुधार की संभावना है। विभाग द्वारा कृषि क्षेत्र में ट्यूबवैलों को बिजली सप्लाई करने के लिए वितरण प्रणाली को चार गु्रपों में बांटा हुआ है। सभी गु्रपों को पांच-पांच घंटे ट्यूबवैलों के लिए बिजली की सप्लाई दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले गु्रप में रात 10 बजे से सुबह 2.30 बजे तक और सांय 5 बजे से 5.30 बजे तक पेयजल के लिए बिजली सप्लाई की जा रही है। दूसरे गु्रप में प्रात: 2.30 बजे से 7 बजे तक और पेयजल के लिए सांय 5.30 बजे 6 बजे तक, तीसरे गु्रप में सुबह 7 बजे से 12 बजे तक लगातार पांच घंटे और चौथे गु्रप में भी लगातार पंाच घंटे दोपहर 12 बजे से 5 बजे तक बिजली सप्लाई की जा रही है। उपायुक्त ने आगे बताया कि घरेलु क्षेत्र को बिजली वितरण के लिए दो गु्रपों में बांटा गया है जिन्हें कुल 12-12 घंटे की सप्लाई दी जा रही है। पहले गु्रप को दिन में 11 बजे से 2 बजे तक सांय 7 से सुबह 3 बजे तक और सुबह 4 से 5 बजे तक बिजली की सप्लाई दी जा रही है। इसी प्रकार से दूसरे गु्रप को दिन में 2 से 5 बजे तक, सांय 7 से सुबह 3 बजे तक और सुबह के समय 5 से 6 बजे तक बिजली की सप्लाई दी जा रही है। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में बिजली की स्थिति में सुधार हुआ है। अब शहरी क्षेत्र में 20 घंटे से भी अधिक बिजली की सप्लाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पेयजल के लिए भी बिजली सप्लाई का शैड्यूल तय किया गया है। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा है कि वे बिजली सप्लाई के शैड्यूल के अनुसार ही जलघरों व ट्यूबवैलों से पानी सप्लाई छोड़े ताकि आम आदमी को पेयजल के लिए कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे भी पानी सप्लाई के दौरान आवश्यकता अनुसार पानी का संचय करे। पानी सप्लाई के समय व बाद में भी पानी को जाया ना करे। निगम के कार्यकारी अभियंता श्री आर. के जैन ने बताया कि उन्हें आशा है कि भविष्य में बिजली उपभोक्ताओं को ओर अधिक बिजली मिलेगी, क्योंकि राज्य सरकार द्वारा आगामी अगस्त माह तक बिजली की व्यवस्था कर ली गई है। इसके साथ-साथ नॉर्थ ग्रिड में जहां दस दिन पहले बिजली की कमी 4500 मेगावाट थी, अब बिजली की कमी 4000 मेगावाट से भी नीचे आई है। इससे लगता है कि पूरे हरियाणा के साथ-साथ सिरसा जिला में बिजली की सप्लाई भविष्य में और बेहतर होगी।

Read more...

महामहिम राज्यपाल श्री जगन्नाथ पहाडिय़ा ने किया आमजन का आह्वान

08 May 2010

सिरसा(लोकसंपर्क) हरियाणा के महामहिम राज्यपाल श्री जगन्नाथ पहाडिय़ा ने आमजन का आह्वान किया कि वे रैडक्रास सोसायटी की गतिविधियों से जुड़कर सोसायटी का संदेश देश के कोने-कोने तक पहुंचाए ताकि प्रत्येक जरुरतमंद व्यक्ति को रैडक्रास सोसायटी की गतिविधियों का लाभ मिल सके। श्री जगन्नाथ पहाडिय़ा आज स्थानीय सी.एम.के गल्र्ज नैशनल कॉलेज के एस.एन गंडा ओडिटोरियम में विश्व रैडक्रास दिवस के अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में बोल रहे थे। उनके साथ लेडी गर्वनर श्रीमती शांति पहाडिय़ा, उनके बेटे ओ.पी पहाडिय़ा, सचिव श्री महेंद्र कुमार, भारतीय रैडक्रास सोसायटी के हरियाणा शाखा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. जे.एल चौधरी भी उपस्थित थे। उन्होंने रैडक्रास सोसायटी के संस्थापक सर जीन हैनरी डयूनांट के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हरियाणा राज्य रैडक्रास सोसायटी और इसकी अन्य शाखाएं रैडक्रास के उद्देश्य के आधार पर आर्थिक रुप से कमजोर व अनुसूचित जातियों तथा दुखी वर्गों से संबंधि व्यक्तियों के उत्थान के लिए भिन्न-भिन्न कार्यक्रम चला रही है। इन कार्यक्रमों का जरुरतमंद व्यक्तियों को लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रारंभ में रैडक्रास सोसायटी की स्थापना सात सिद्धांतों को लेकर की गई थी। इन्हीं सिद्धांतों के आधार पर रैडक्रास सोसायटी स्वास्थ्य और जीवन रक्षा, सेवा, अंतरराष्ट्रीय सद्भावना व मित्रता के उद्देश्यों को लेकर निरन्तर आगे बढ़ रही है। जनकल्याण के क्षेत्र में रैडक्रास संस्था का अपना एक इतिहास है, जहां कही भी मानव जाति पर कष्ट आते है, रैडक्रास संस्था वहां राहत के लिए मौजूद रहती है।श्री पहाडिय़ा ने कहा कि रैडक्रास सोसायटी द्वारा उपरोक्त कार्यों के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं तथा शिशुओं को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए पानीपत में एक प्रसूति चिकित्सालय भी चलाया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश में 8 प्रसूति व शिशु कल्याण केंद्र कार्य कर रहे है। कामकाजी महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में महिला आवासों की भी स्थापना की गई है। रैडक्रास सोसायटी द्वारा प्रदेश के प्रत्येक स्कूल व कॉलेज में जूनियर तथा युवा रैडक्रास समूह भी स्थापित किए गए है। विकलांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग प्रदान करने और इन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए भी प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर कार्यशालाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सन् 2009 में बिहार में आई बाढ़ के पीडि़तों की सहायता के लिए हरियाणा राज्य रैडक्रास तथा इसकी शाखाओं ने पीडि़तों की सहायता के लिए 1 करोड़ 85 लाख रुपए मूल्य का कपड़ा, टैंट, दवाईयां तथा अन्य प्रकार की वस्तुएं भिजवाई थी। उन्होंने रैडक्रास सोसायटी की सोनीपत शाखा का उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार में बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए इस शाखा ने 1 करोड़ 12 लाख रुपए की सहायता प्रदान की थी। स्वैच्छिक रक्तदान सेवा मे भी यह शाखा अग्रणीय है। पिछले वर्ष 2009 में इस शाखा द्वारा 806 स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन करके 1 लाख 36 हजार 894 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा रैडक्रास सोसायटी का प्रयास है कि प्रदेश में किसी भी रोगी व्यक्ति की रक्त की कमी के कारण मृत्यु न हो। महामहिम ने कहा कि रैडक्रास सोसायटी द्वारा विद्यार्थियों तथा उद्योगों में कार्यरत लोगों को प्राथमिक सहायता तथा गृह परिचर्या का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिससे दुर्घटना के समय प्राथमिक सहायता देकर विद्यार्थी दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को बचा सकते है। वर्ष 2009-10 में लगभग 2 लाख 74 हजार बच्चों तथा व्यक्तियों को प्रथम सहायता तथा गृह परिचर्या में प्रशिक्षण दिया गया। रैडक्रास सोसायटी द्वारा प्रदेश में रोगी व्यक्तियों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस वाहन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। इस समय हरियाणा रैडक्रास सोसायटी के पास 74 एंबुलेंस वाहन है। इसके साथ-साथ सोसायटी द्वारा 102 नंबर टेलीफोन की सुविधा भी प्रदान की गई है। राष्ट्रीय ग्रामीण हैल्थ मिशन द्वारा सोसायटी को 100 नई एंबुलेंस गाडिय़ां भी प्रदान की गई है। उन्होंने इस अवसर पर भारतीय उद्योग समूह, ब्रिटिश परिषद, जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण सिरसा के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय उद्योग व्यावसायिक शिक्षा तथा प्रशिक्षण परियोजना जो युवा श्ािक्त प्रतिबंधन पर आधारित है का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत विशेष रुप से निम्र वर्ग के 18 से 35 वर्ष तक के युवाओं को एक व्यवस्थित तरीके से ट्रेनिंग देकर रोजगार दिलवाया जाएगा। यह कार्यक्रम युवाओं के लिए रोजगार के मामले में एक मील का पत्थर साबित होगा। इससे पूर्व महामहिम राज्यपाल श्री जगन्नाथ पहाडिय़ा ने विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का भी उद्घाटन किया और रक्तदाताओं का उत्साहवद्र्धन किया। इस शिविर में एक हजार से भी अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। उन्होंने 60 विकलांग व्यक्तियों को तिपहिया वाहन और 10 व्यक्तियों को व्हील चेयर भी प्रदान की। इस मौके पर प्रदेश की विभिन्न रैडक्रास सोसायटी की शाखाओं द्वारा आयोजित प्रदर्शन का भी महामहिम हरियाणा ने अवलोकन किया और उनकी गतिविधियों की अपने संबोधन में मुक्तकंठ से प्रशंसा भी की। इस अवसर पर महामहिम ने सर जीन हैनरी डयूनांट की जीवनी पर आधारित एक पुस्तिका तथा प्राथमिक चिकित्सा उपचार पर तैयार की गई सीडी का भी विमोचन किया। उन्होंने रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली व विशेष योगदान देने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया। इससे पूर्व भारतीय रैडक्रास सोसायटी की हरियाणा इकाई के मानद सचिव श्री ओ.पी तनेजा ने सोसायटी की गतिविधियों पर प्रकाश डाला और रैडक्रास सोसायटी के इतिहास के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विश्व रैडक्रास दिवस स्विटजरलैंड के सर जीन हैनरी डयूनांट के जन्म दिवस के अवसर के रुप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रारंभ में सोसायटी की स्थापना सात सिद्धंांतों को लेकर की गई थी। आज सोसायटी विभिन्न क्षेत्रों में जनसेवा का कार्य कर रही है। समारोह में उपायुक्त एवं जिला रैडक्रास सोसायटी सिरसा के अध्यक्ष डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने कहा कि जिला रैडक्रास सोसायटी ने जनकल्याण कार्य के साथ-साथ रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है और जिला में शत् प्रतिशत रक्तदान का कार्य स्वैच्छिक सेवा द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युथ एनर्जी मैनेजमैंट के लिए देश में दो जिलों का चयन किया गया है जिसमें उत्तरप्रदेश के सीतापुर जिला और हरियाणा के सिरसा जिले का चयन हुआ है। इस कार्यक्रम के दौरान 5500 बच्चों को प्रशिक्षण, स्किल डेवलमेंट और रोजगार की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह जिला के युवाओं के लिए एक अनुठा कार्यक्रम है जिससे आने वाली पीढियों को भी लाभ होगा। इस समारोह में सी.आई.आई के कर्नल आई.एस गहलोत और ब्रिटिश परिषद के प्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती पंकज चौधरी ने मुख्यातिथि का धन्यवाद किया और मुख्यातिथि को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन विकास कार्यों के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों में भी निरंतर आगे बढ़कर कार्य करेगा। इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में रैडक्रास सोसायटी से जुड़े प्रदेश भर के अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Read more...

150 छात्र-छात्राओं ने किया रक्तदान

05 मई 2010

सिरसा(लोकसंपर्क) जिला में रक्तदान सप्ताह मनाए जाने की कड़ी में आ स्थानीय बहुतकनीकी संस्थान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 150 छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया मौके पर श्रीमती किरण ख्यालिया ने रक्तदाताओं को उत्साहवद्र्धन किया। श्रीमती ख्यालिया ने कहा कि आगामी 8 मई तक पूरे जिला में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं व सामाजिक संस्थाओं द्वारा रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। आठ मई को विश्व रैडक्रास दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय सीएमके कॉलेज में राज्यस्तरीय समारो का आयोजन होगा जिसमें हरियाणा के महामहिम राज्यपाल श्री जगन्नाथ पहाडिय़ा मुख्यातिथि होंगे। श्रीमती किरण ख्यालिया ने उपस्थित रक्तदाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है इससे बढ़कर कोई दान नहीं है। आपके रक्तदान करने से किसी अजनबी की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में रक्तदान करना चाहिए ताकि सभी को इसकी प्रेरणा मिल सके। उन्होंने कहा कि रक्तदान के इस पुण्य के कार्य में विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने महिलाओं व छात्राओं का आह्वान किया कि वे विशेष तौर पर रक्तदान के लिए आगे आए। शिविर में बहुतकनीकी संस्थान के प्राध्यापक सुधिर कुमार, प्रोफेसर पुष्पेंद्र, डा. दत्ता एआईएमएस दिल्ली, अरविंद्र सिंह सहित गणमान्य सदस्य मौजूद थे।

Read more...

278 विद्यार्थियों ने किया रक्तदान

04 मई 2010

सिरसा(लोकसंपर्क) जिला में रक्तदान सप्ताह मनाए जाने की कड़ी में आज स्थानीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 278 विद्यार्थियों ने रक्तदान किया। इस मौके पर जिला उपायुक्त श्री युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने रक्तदाताओं को उत्साहवद्र्धन किया। उपायुक्त ने कहा कि आगामी 8 मई तक पूरे जिला में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं व सामाजिक संस्थाओं द्वारा रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। आठ मई को विश्व रैडक्रास दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय सीएमके कॉलेज में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन होगा जिसमें हरियाणा के महामहिम राज्यपाल श्री जगन्नाथ पहाडिय़ा मुख्यातिथि होंगे। उपायुक्त डॉ. ख्यालिया ने उपस्थित रक्तदाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि रक्त किसी कारखाने में नहीं बनता और न ही इसका कोई विकल्प है। सिर्फ मानव मात्र ही रक्तदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में रक्तदान करना चाहिए ताकि सभी को इसकी प्रेरणा मिल सके। उन्होंने कहा कि रक्तदान के इस पुण्य के कार्य में विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने महिलाओं व छात्राओं का आह्वान किया कि वे विशेष तौर पर रक्तदान के लिए आगे आए। शिविर में रैडक्रास के कार्यक्रम अधिकारी अश्वनी शर्मा, मनजीत गे्रवाल, डा. राजीव बिश्रोई, रंजन चौहान, सुनील मोंगा, कुलदीप कुमार, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राध्यापक प्रदीप कुमार सहित नाथूसरी चौपटा स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के गणमान्य सदस्य मौजूद थे।

Read more...

रक्तदान शिविर आयोजित, 100 यूनिट रक्त एकत्रित

02 मई 2010
सिरसा(लोकसंपर्क) आज स्थानीय राजकीय नैशनल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में जिला के उपायुक्त श्री युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने रक्तदाताओं का उत्साहवद्र्धन किया। इस मौके पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी डा. किरण ख्यालिया भी उपस्थित थी। इस शिविर में लगभग 100 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया। उपायुक्त डॉ. ख्यालिया ने उपस्थित रक्तदाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि रक्त किसी कारखाने में नहीं बनता और न ही इसका कोई विकल्प है। सिर्फ मानव मात्र ही रक्तदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में रक्तदान करना चाहिए ताकि सभी को इसकी प्रेरणा मिल सके। शिविर में लालचंद गोदारा, कुम्हार सभा के दलीप वर्मा, भालसिंह पटवारी, लक्ष्मण लिंबा व प्रो. आरसी लिंबा ने भी रक्तदान करके अपना जन्मदिवस भी मनाया। सार्वजनिक रूप से रक्तदान करते देख वहां से गुजर रहे लोगों को भी प्रेरणा मिली और कुछ पुलिस कर्मियों व अन्य आने-जाने वाले लोगों ने भी रक्तदान किया।

Read more...

जनगणना अधिनियम के तहत प्रगणकों एवं अधिकारियों को सही सूचना उपलब्ध करवाना जरूरी: ख्यालिया

01 मई 2010
सिरसा(न्यूजप्लॅस) जनगणना अधिनियम के तहत प्रगणकों एवं अधिकारियों को सही सूचना उपलब्ध करवाना जरूरी है इसलिए आम जन को चाहिए कि वे प्रगणक को अपने मकान की स्थिति रिवार के बारे में सही जानकारी उपलब्ध करवाएं। यह बात उपायुक्त डा. युद्धबीर सिहं ख्यालिया ने आज जनगणना के कार्य के शुभ अवसर पर अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बात चीत में कही जिला में जनगणना के कार्य की शुरूआत आज सुबह 9 बजे उनके निवास स्थान से शुरू की गई प्रगणक श्री गुरमीत सिहं ने उपायुक्त के मकान सुचिकरण का कार्य किया। उपायुक्त ने मकान से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध करवाई। इस अवसर पर जिला के जनगणना कार्य के प्रभारी श्री आर.एस. बिश्रोई, तहसीलदार श्री आत्मा राम भाम्भू, जनगणना अधिकारी सुशील कुमार, नगर परिषद के कार्य कारी अधिकारी श्री नेकी राम बिश्रोई-सुपरवाईजर श्री रोहतास कुमार सहित प्रगणकों का एक समूह था। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, इसलिए आमजन से अपील है कि वे इसमें पूरा सहयोग दें। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जनगणना कार्य के नियमों की उल्लघंना करेगा तो उसे सजा या जुर्माना हो सकता है। उन्होंने इस कार्य में लगे कर्मचारियों /अधिकारियों से भी कहा कि कर्तव्यपरायणता से इस कार्य को करें। मकान सुचिकरण और एन.पी.आर. पूरा करने में कोई गलती करें पहले दिन प्रगणक समुहो में घर 2 जाकर मकान नम्बरिग सूचिकरण का कार्य करें , जिससे आगे किसी प्रकार की गलती होने की आशंका रहे। उन्होंने कहा कि जिला में 6 प्रगणकों पर एक सुपरवाईजर तैनात किया गया है। पहले दिन सुपरवार्ईजर भी अपनी टीम के साथ घर-घर जाएंगे। श्री ख्यालिया ने बताया कि जिला को कुल 2057 खण्डो में बाटा गया है जिनमें 1621 खण्ड ग्रामीण क्षेत्रों में तथा 436 खण्ड शहरी क्षेत्रों में बनाए गए है। : खण्डो में एक सुपरवाईजर की डयूटी लगाई गई तथा प्रत्येक खण्ड में एक प्रगणक को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला में मकान सूचिकरण तथा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर तैयार करने का कार्य आगामी 15 जून तक किया जाएगा। दूसरा चरण 9 से 28 फरवरी 2011 तक किया जाएगा। पुनरीक्षण का दौर पहली से 5 मार्च 2011 तक चलेगा। उपायुक्त ने मकान सूचिकरण फार्म में सभी 14 कालमो को स्वय बताकर पूरा करवाया। प्रगणक गुरमीत सिहं द्वारा मकान में सभी प्रकार की सुविधाओं को उपायुक्त से पूछ कर दर्ज किया। इस कार्य में मकान में रहने बाले सभी सदस्यो की शिक्षा सम्बंधी जानकारी भी दर्ज की गई। मकान सूचिकरण अभियान जनगणना अधिनियम-1948 एवं जनगणना नियम -1990 के प्रावधानों के अनुसार चलाया जाता है। जबक्रि राष्ट्रीय जनसख्यां रजिस्टर तैयार करने का कार्य नागरिकता अधिनियम-1955 तथा नागरिकता नियम 2005 के प्रावधानों के अनुसार किया जाता है।

Read more...

जिला में 5 लाख 93 हजार 58 मिट्रिक टन की गेहूं आवक

24 अप्रैल 2010
सिरसा(लोकसंपर्क) जिला में अब तक 5 लाख 93 हजार 58 मिट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गेहूं की आवक में से सबसे अधिक 2 लाख 37 हजार 971 मिट्रिक टन गेहूं हैफेड द्वारा खरीदा गया है। 1 लाख 29 हजार 35 मिट्रिक टन गेहूं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा खरीदा जा चुका है। उन्होंने बताया कि हरियाणा वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा 81 हजार 482 मिट्रिक टन गेहूं, कांफ्रेड द्वारा 77 हजार 430 मिट्रिक टन गेहूं तथा 36 हजार 399 मिट्रिक टन गेहूं हरियाणा एग्रो द्वारा खरीदा गया है। भारतीय खाद्य निगम द्वारा अब तक 30 हजार 723 मिट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। प्रवक्ता के अनुसार जिला में गेहूं की खरीद के लिए कुल 56 मंडियां व खरीद केंद्र बनाए गए है। इन सभी खरीद केंद्रों में किसानों व व्यापारियों के लिए बिजली, पानी, शौचालय व अन्य प्रकार की सुविधाएं सुचारु की गई है। सभी मंडियों में किसानों की फसल का भुगतान भी निश्चित समयावधि में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक गेहूं की आवक सिरसा की अनाज मंडी में हुई है। सिरसा की अनाज मंडी में अब तक 85 हजार 241 मिट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसके बाद 71 हजार 574 मिट्रिक टन गेहूं ऐलनाबाद की मंडी में पहुंची है, डबवाली की अनाज मंडी में 58 हजार 797 मिट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसी प्रकार से कालांवाली की अनाज मंडी में 46 हजार 606 मिट्रिक टन गेहूं, रानियां की अनाज मंडी में 33 हजार 526 मिट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्र के खरीद केंद्रों में सबसे अधिक 28 हजार 800 मिट्रिक टन गेहूं की आवक बणी में हुई है।

Read more...

जिला में 5 लाख 93 हजार 58 मिट्रिक टन की गेहूं आवक

24 अप्रैल 2010
सिरसा(लोकसंपर्क) जिला में अब तक 5 लाख 93 हजार 58 मिट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गेहूं की आवक में से सबसे अधिक 2 लाख 37 हजार 971 मिट्रिक टन गेहूं हैफेड द्वारा खरीदा गया है। 1 लाख 29 हजार 35 मिट्रिक टन गेहूं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा खरीदा जा चुका है। उन्होंने बताया कि हरियाणा वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा 81 हजार 482 मिट्रिक टन गेहूं, कांफ्रेड द्वारा 77 हजार 430 मिट्रिक टन गेहूं तथा 36 हजार 399 मिट्रिक टन गेहूं हरियाणा एग्रो द्वारा खरीदा गया है। भारतीय खाद्य निगम द्वारा अब तक 30 हजार 723 मिट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। प्रवक्ता के अनुसार जिला में गेहूं की खरीद के लिए कुल 56 मंडियां व खरीद केंद्र बनाए गए है। इन सभी खरीद केंद्रों में किसानों व व्यापारियों के लिए बिजली, पानी, शौचालय व अन्य प्रकार की सुविधाएं सुचारु की गई है। सभी मंडियों में किसानों की फसल का भुगतान भी निश्चित समयावधि में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक गेहूं की आवक सिरसा की अनाज मंडी में हुई है। सिरसा की अनाज मंडी में अब तक 85 हजार 241 मिट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसके बाद 71 हजार 574 मिट्रिक टन गेहूं ऐलनाबाद की मंडी में पहुंची है, डबवाली की अनाज मंडी में 58 हजार 797 मिट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसी प्रकार से कालांवाली की अनाज मंडी में 46 हजार 606 मिट्रिक टन गेहूं, रानियां की अनाज मंडी में 33 हजार 526 मिट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्र के खरीद केंद्रों में सबसे अधिक 28 हजार 800 मिट्रिक टन गेहूं की आवक बणी में हुई है।

Read more...

महिला आरक्षण हेतु लॉट 29 को

24 अप्रैल 2010
सिरसा
(लोकसंपर्क) अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती पंकज चौधरी ने बताया कि वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव विकास एवं पंचायत विभाग हरियाणा के पत्र क्रमांक आईसीए-1-2010/18731-51 की पालना में तथा हरियाणा पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 5 तथा 6 में किए गए प्रावधान के अनुसार पंचायत समितियों के चेयरमैनो के पदों में से महिलाओं के लिए आरक्षित करने हेतु लॉट संबंधी कार्य 29 अप्रैल को स्थानीय अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में 11 बजे किया जाएगा। लॉट निकालते समय कोई भी व्यक्ति इसमें भाग ले सकता है।

Read more...

उपायुक्त ने किया बाढ़ नियंत्रण कार्यों का निरीक्षण

07 अप्रैल 2010
सिरसा(लोकसंपर्क) जिला में घग्घर के पानी को सिंचाई के लिए ज्यादा से ज्यादा उपयोग किया जाएगा। इसके लिए घग्घर से और अधिक माइनरे भी निकाली जाएंगी। जिला के उपायुक्त श्री युद्धवीर सिंह ख्यालिया ने कल बाढ़ नियंत्रण कार्यों का निरीक्षण करते हुए सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि घग्घर के आसपास पडऩे वाले गांवों की जमीन को सिंचाई का पानी उपलब्ध करवाने के लिए माइनरों की परियोजना तैयार करें। उपायुक्त श्री ख्यालिया ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ आज जिला के विभिन्न गांवों में और घग्घर के दोनों ओर बांधों पर जाकर बाढ़ बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उनके साथ सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता सीएल गंडा, डीडीपीओ आर पी मुंजाल, जिला राजस्व अधिकारी राम सिंह, एयरफोर्स स्टेशन के विंग कमांडर, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता विक्रम सिंह, सम्बंधित खंडों के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी तथा सम्बंधित तहसीलदार उपस्थित थे। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात से पहले शीघ्र ही घग्घर नदी के बांधों को मजबूत किया जाए। जहां कहीं भी मिट्टी कटाव की संभावना है वहां पर विशेष प्रबंध किए जाएं। ओटू वीयर का भी दौरा किया। वीयर पर बने गेटों को खोलकर और बंद करके देखा। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को यह भी कहा कि वे ओटू वीयर से पहले निकाली गई नहरों-माइनरों की क्षमता भी बढ़ाने की परियोजना तैयार करें जिससे किसानों को सिंचाई के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी मुहैया करवाया जा सके। ओटू वीयर पर पानी भंडारण की क्षमता भी बढ़ी है। राज्य सरकार द्वारा अब लगभग 70 करोड़ रुपये की राशि ओटू झील की खुदाई पर खर्च की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह कार्य पूरा होने के बाद इलाके के डेढ़ दर्जन गांवों की कृषि योग्य भूमि को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। श्री ख्यालिया ने काशी का बांस, नीमला, धोलपालिया सहित कई गांवों का दौरा किया और लोगों की समस्याएं सुनीं। इन तीनों गांवों में भविष्य में किसी प्रकार की पीने के पानी की दिक्कत न आए इसके लिए सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उन्होंने जोर देकर कहा कि वे इन गांवों में पानी का भंडारण पर्याप्त मात्रा में रखें।

Read more...

पंजीकृत गौ-शालाओं को दिए जाएंगे 55 स्ट्रॉ-रीपर

06 अप्रैल 2010
सिरसा(लोकसंपर्क) जिला में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे भूसा न जलाओ अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पंजीकृत गौशालाओं को जिला विकास परियोजना के तहत 1 करोड़ 22 लाख 48 हजार 500 रुपए के 55 स्ट्रॉ-रीपर दिए जाएंगे। गत दिवस सिरसा की अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती पंकज चौधरी ने 11 गौशालाओं को स्ट्रॉ-रीपर वितरित किए। अब तक कुल 21 गौशालाओं को स्ट्रॉ-रीपर वितरित किए जा चुके है, शेष स्ट्रॉ-रीपर भी शीघ्र वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला विकास परियोजना के तहत यह स्ट्रॉ-रीपर गौशालाओं को निशुल्क वितरित किए जा रहे है ताकि गौशाला समितियां संबंधित क्षेत्रों में जाकर स्ट्रॉ-रीपरों द्वारा गेहूं के भूसे की तुड़ी बना सके जिससे एक तो गौशालाओं में गायों के लिए चारे की पर्याप्त व्यवस्था होगी दूसरी और पर्यावरण को भी बचाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि गत दिनों जिला में उपायुक्त श्री युद्धबीर सिंह ख्यालिया द्वारा पर्यावरण बचाओं अभियान की शुरुआत की गई थी। पर्यावरण बचाओ अभियान कृषि विभाग के सहयोग से जिला में दो चरणों में चलाया गया है। प्रथम चरण का अभियान 18 मार्च से 25 मार्च तक चलाया गया। दूसरे चरण का अभियान 5 अप्रैल से 11 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इस अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए उप-कृषि निदेशक श्री जगदीप बराड़ ने बताया कि दोनों चरणों के अभियान में कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम गांव-गांव जाकर किसानों को खेत में गेहूं का भूसा न जलाने के लिए जागृत करेगी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में विभागीय टीम द्वारा प्रत्येक खंड में दो-दो बड़े-बड़े गांव में जागरुकता शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें किसानों को भूसा जलाने से होने वाले नुकसान के बारे बताया गया। इसके बाद दूसरे चरण का अभियान आज कल से शुरु हो चुका है। इस अभियान में विभागीय टीम गांव-गांव जाकर पोस्टर व पैम्लेट्स के माध्यम से किसानों को भूसा न जलाने के लिए जागरुक करेगी। इस अभियान के दौरान पूरे जिले के गांवों को कवर किया जाएगा।

Read more...

करूक्षेत्र की वार्षिक परीक्षाओं के मध्य नजर धारा 144 लागू

03 अप्रैल 2010
सिरसा(लोकसंपर्क) जिलाधीश एवं उपायुक्त युद्धवीर सिंह ख्यालिया ने कल यहां जारी एक आदेश में कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र की वार्षिक परीक्षाओं के मध्य नजर धारा 144 लगा दी है। ये परीक्षाएं 2 मई तक जिला में स्थित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि इन परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए परीक्षा केन्द्रो की 200 मीटर की परीधि में निषेधा लागू की है जिसके तहत पांच या पंाच से अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर पाबन्दी होगी। इसके अलावा अस्त्र-शस्त्र आगनीजनक सामग्री, तेज धार हथियार ले जाना भी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होंगे। डयूटी पर तैनात पुलिस विभाग अन्य विभागों के कर्मचारी तथा परीक्षार्थियों को इन आदेशों से मुक्त रखा गया है। इसके साथ-साथ परीक्षा के समय फोटोस्टेट की दुकानें भी बन्द रहेगी। इन आदेशों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Read more...

3 अप्रैल को होगी अग्रवाल व अरोड़वंश समाज की मांग पूरी

02 अप्रैल 2010
सिरसा(लोकसंपर्क) आगामी तीन अप्रैल को अग्रवाल व अरोड़वंश समाज के लोगों की एक दशक पुरानी मांग पूरी होगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा अग्रवाल व अरोड़वंश समाज की धर्मशाला के लिए तीन अप्रैल को चार-चार हजार वर्ग गज भूमि देने की घोषणा करने वाले है। दोनों समाज के लोगों में तीन अप्रैल की विशेष उत्सुकता बनी हुई है और शहर में चहुंओर समाज के लोगों के चेहरों पर रौनक दिखाई दे रही है। अग्रवाल समाज के लोगों ने इस भूमि पर धर्मशाला निर्माण हेतु दस करोड़ रुपए की परियोजना तैयार की है। गत दिवस समाज के लोगों की श्री गोबिंद कांडा की अध्यक्षता में रानियां रोड़ स्थित कांडा हाऊस में बैठक हुई। इस बैठक में धर्मशाला के निर्माण की रुपरेखा तैयार की गई और धनराशि एकत्रित करने से संबंधित बातचीत की गई। उन्होंने सूरत शहर में बनी अग्रवाल समाज की धर्मशाला का जिक्र करते हुए कहा कि सिरसा में उसी तर्ज पर धर्मशाला का निर्माण करवाया जाएगा। इस धर्मशाला में पांच सितारा रेस्टरां जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी और प्रदेश का एक दर्शनीय स्थल भी होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शहर का दिल माने जाने वाले अंबेडकर और परशुराम चौक के बीच में धर्मशाला निर्माण हेतु जगह देने की घोषणा करेंगे। बैठक में धर्मशाला निर्माण के लिए एक करोड़ से भी अधिक की राशि एकत्रित हुई है। समाज के दानी लोगों ने दिल खोलकर धनराशि के माध्यम से योगदान दिया जिनमें एडवोकेट भागीरथ गुप्ता ने 11 लाख रुपए, पवन डिंगवाला ने 11 लाख, अग्रकुल रक्षक संस्था ने 5 लाख और विजय जूईवाला ने 5 लाख सहित 40 लोगों ने अढ़ाई-अढ़ाई लाख रुपए दिए। इसके साथ-साथ बद्रीप्रसाद गुप्ता ने तीन लाख रुपए अग्रवाल धर्मशाला के निर्माण के लिए दिए। कांग्रेस नेता एवं श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने बैठक में कहा कि समाज के लोगों में तीन तारीख को लेकर विशेष उत्साह है और समाज के लोग मुख्यमंत्री के आगमन पर तीन अप्रैल को अपने-अपने प्रतिष्ठानों व दुकानों पर मिठाई बांटेंगे और सूर्यास्त होते ही प्रतिष्ठानों पर लडिय़ां व दीपमालाएं जलाएंगे। उन्होंने समाज के लोगों का आह़वान किया कि वे मुख्यमंत्री के आगमन की खुशी में सराबोर हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के जमीन देने के इस निर्णय से सिरसा में समाज के लोगों के लिए एक भव्य भवन का निर्माण होगा जिससे समाज के जरुरतमंद लोगों को समय-समय पर आयोजन करने में मदद मिलेगी। अग्रवाल समाज के साथ-साथ अन्य वर्गों के जो लोग बड़े-बड़े पैलेसों में आयोजन करने में असमर्थ है उन लोगों के लिए यह अग्रवाल धर्मशाला लाभदायक सिद्ध होगी और जरुरतमंद लोग शादी समारोह, खुशी-गमी में एकत्रित होकर अपने सामाजिक अनुष्ठान कर सकेंगे।

Read more...

प्रत्येक जिलें में की जाएगी इंडस्ट्रियल मॉडल टाऊन की स्थापना: कांडा

31 मार्च 2010
सिरसा(लोकसंपर्क) प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने एवं उद्योगपतियों को सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से प्रत्येक जिले में इंडस्ट्रियल मॉडल टाउन (आईएमटी)की स्थापना की जाएगी। यह घोषणा हरियाणा के उद्योग राज्यमंत्री श्री गोपाल कांडा ने कल यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की उद्योग नीति की समीक्षा की जा रही है। नई उद्योग नीति में उद्योगपतियों और पूंजी निवेशकों को और अधिक सुविधाएं प्रदान होंगी। इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप में छोटी औद्योगिक इकाईयों को बढ़ावा देने हेतु और योजनाएं तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक राज्य सरकार द्वारा मानेसर में आईएमटी स्थापित किया गया है। इसके साथ-साथ मानेसर सहित राई और पंचकूला में आईटी पार्क स्थापित किए गए है। उन्होंने बताया कि सभी जिलों के इंडस्ट्रियल टाउनशिप में आई.टी यूनिटों को विशेष सुविधाएं देने का प्रावधान किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा अभी आई.टी यूनिटों को पांच वर्ष की अवधि तक बिजली शुल्क से छूट दी गई है। इसके साथ-साथ टाउनशिप के औद्योगिक प्लाटों में विकलांगों को दो प्रतिशत का आरक्षण भी दिया जाएगा। उद्योगनीति के तहत प्रदेश में रोजगार सृजन के साथ-साथ पूंजी निवेश पर भी बल दिया जा रहा है। श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार के कार्यकाल में 10 हजार करोड़ रुपए का सीधा विदेशी पूंजी निवेश हो चुका है और 40 हजार करोड़ पूंजी निवेश के प्रस्ताव क्रियान्वित हुए है। इस समय एक लाख करोड़ रुपए के निवेश के विभिन्न प्रोजेक्ट पाईप लाईन में है। आज हरियाणा प्रति व्यक्ति पूंजी निवेश के मामले में देश का पहला राज्य है और विदेशी पूंजी निवेशक हरियाणा की ओर आकर्षित हो रहे है। श्री कांडा ने आगे बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश के नियंत्रित क्षेत्रों में भी वर्तमान में स्थापित औद्योगिक इकाईयों को नियमित करने के लिए एक नीति तैयार की है। इस तरह की औद्योगिक इकाईयों के मालिकों को आवेदन करने के लिए तीन महीने का समय दिया जाएगा। आवेदन करने कि विधि के मामले में उन्होंने कहा कि संबंधित औद्योगिक इकाई के मालिक को निर्धारित आवेदन फार्म सीएलयू-1 में संबंधित जिला नगर योजनाकार या जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तक), जहां भी नियुक्त है, को आवेदन करना होगा तथा आवेदन के साथ उसे सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे कि स्थल योजना, मलकियत दर्शाने वाले राजस्व संबंधी दस्तावेज साथ देने होंगे। श्री कांडा ने सिरसा जिला के विकास पर चर्चा करते हुए बताया कि जिला में विकास कार्यों में कमी नहीं रहने दी जाएगी। राज्य सरकार द्वारा लगभग 500 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की स्वीकृति प्रदान कर दी है जिसमें पेयजल, सीवरेज, शहर की गलियों, शिक्षण संस्थाओं के विकास की योजनाएं शामिल है। उन्होंने कहा कि आगामी तीन अप्रैल को हरियाणा के मुख्यमंत्री सिरसा पहुंच रहे है और वे स्वयं 40 करोड़ से भी अधिक की परियोजनाएं जनता को समर्पित करेंगे और श्री तारा बाबा कुटिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

Read more...

मुख्यमंत्री करेंगे 40 करोड की परियोजनाओं का उद्घाटन: कांडा

30 मार्च 2010
सिरसा(लोकसंपर्क) जिला की आठ हजार से भी अधिक ढाणियों में बिजली की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी, इसकी कार्य परियोजना तैयार कर राज्य सरकार को भेज दी गई है। यह जानकारी गृह, उद्योग एवं खेल राज्यमंत्री श्री गोपाल कांडा ने कल स्थानीय एमडीएलआर के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि तीन अप्रैल को मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सिरसा दौरे के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि जिला में 13 करोड़ रुपए से भी अधिक की लागत से बने पांच बिजली घरों के निर्माण का कार्य पूरा किया गया है। आगामी तीन अप्रैल को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा 40 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे जिनमें 26 करोड़ से भी अधिक की परियेाजनाएं स्थानीय चौ. देवीलाल यूनिवर्सिटी की है जिनमें मुख्यालय भवन, शॉपिंग काम्प्लेक्स, पन्नीवाला मोटा में गल्र्ज हॉस्टल, जरनेटर रुम, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और लाइब्रेरी कम कम्प्यूटर कक्ष शामिल है। उन्होंने कहा कि सिरसा शहर को भाखड़ा नहर से स्वच्छ जल हेतु 162 करोड़ रुपए की योजना की स्वीकृति मिल चुकी है। शहर में सीवरेज व्यवस्था के लिए 160 करोड़ रुपए की स्वीकृति राज्य सरकार ने दे दी है। इसके साथ-साथ 40 करोड़ रुपए के दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी केलनियां और नटार में लगाए जाने है। जिला में खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्टेडियमों के निर्माण पर 10 करोड़ रुपए से भी अधिक राशि खर्च की जाएगी। सिरसा जिला में शिक्षा के विकास एवं विस्तार के लिए भी कई महत्वपूर्ण योजनाएं तैयार की गई है जिसमें औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना, सरकारी स्कूलों में सैकड़ों कमरों के निर्माण करवाया जाना शामिल है। उन्होंने एक प्रश्र के जवाब में कहा कि राज्य व खेल विभाग आगामी अक्तूबर माह में शुरु होने वाले कॉमनवैल्थ खेलों की तैयारियों के लिए पूरी तरह तैयार है। सुरक्षा व्यवस्था के सभी प्रबंध पुख्ता किए गए है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्रीय सरकार ने हरियाणा को 23 करोड़ रुपए की राशि देने की बात कही है। कॉमनवैल्थ में भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कॉमनवैल्थ खेलों की शुरुआत गुडग़ाव जिला के कादरपुर गांव में बने स्टेडियम से होगी।

Read more...

10 करोड़ की लागत से 20 खेल स्टेडियम होंगे तैयार

30 मार्च 2010
सिरसा(लोकसंपर्क) खेलों को बढ़ावा देने के लिए सिरसा जिला में लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से 20 खेल स्टेडियमों का निर्माण करवाया जाएगा जिसमें से आधा दर्जन से भी अधिक खेल स्टेडियमों का निर्माण सिरसा विधानसभा क्षेत्र के गांव में करवाया जाएगा। यह घोषणा गृह, उद्योग एवं खेल राज्यमंत्री श्री गोपाल कांडा ने गत रात्रि गांव बाजेकां के पास जरनैल सिंह की ढाणी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए की। उन्होंने बाजेकां गांव 60 लाख रुपए की लागत से बनने वाले खेल स्टेडियम के निर्माण की घोषणा की। इसके साथ-साथ पहले भी उन्होंने केलनियां गांव में 60 लाख रुपए की लागत से बनने वाले खेल स्टेडियम की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि खेल स्टेडियमों के साथ-साथ जिला में खिलाडिय़ों को खेलों की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से सभी गांव में जिमों की स्थापना की जाएगी। इनमें महिला जिम भी शामिल होंगे। श्री कांडा ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न इंडोर और मैदानी खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में खेल अकादमियां स्थापित की जाएगी। सिरसा में कबड्डी खेल अकादमी और भिवानी में बॉक्सिंग अकादमी स्थापित करने का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है। प्रदेश में खेल अकादमियां की स्थापना के बाद खेल जगत मेें और अधिक सार्थक परिणाम देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई खेल नीति लागू की गई है जिसके तहत विभिन्न राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में अव्वल स्थान पाने वाले खिलाडिय़ों को नकद ईनाम देना शुरु कर दिया है। इससे प्रोत्साहित होकर प्रदेश के युवा खेलों की ओर आकर्षित होंगे। उन्होंने बाजेकां गांव में भी लोगों की समस्याएं सुनी और सभी समस्याओं के समाधान के लिए कहा। उन्होंने गांव में दो ट्यूबवैलों के लिए एक-एक लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। श्री बाबा रामदेव मंदिर के लिए 51 हजार रुपए की राशि देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर श्री गोबिंद कांडा, कृष्ण सैनी, सरपंच पाला सिंह, जरनैल सिंह, लखबीर सिंह, बलजीत सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Read more...

श्रीमति हुड्डा करेंगी 27 को सीडी का विमोचन

26 मार्च 2010
सिरसा(लोकसंपर्क) हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और लोक परम्परा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से राजकीय नैशनल कॉलेज सिरसा की संगीत विभाग की अध्यक्षा डा. किरण ख्यालिया और जानी मानी रेडियो कलाकार उन्हीं की बड़ी बहन श्रीमती सुनीता चौधरी द्वारा संस्कार गीतों की धरोहर 'म्हारी रीत म्हारे गीत' सीडी तैयार की गई है। इस सीडी का विमोचन हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा एवं मुख्यमंत्री हरियाणा की धर्मपत्नी श्रीमती आशा हुड्डा चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के हिसार के इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में 27 मार्च को बाद दोपहर अढ़ाई बजे करेंगी। इस अवसर पर हिसार सहित फतेहाबाद, सिरसा, जींद, भिवानी की ऐसी ग्रामीण महिलाओं को आमंत्रित किया गया जो इस प्रकार के सांस्कारित गीतों में रुचि रखती है और जो समय-समय पर आयोजनों में गीत गाकर सांस्कृतिक धरोहरों को सहेज कर रखने का जिम्मा उठाए हुए है। इस सीडी की विस्तृत जानकारी के बारे में डा. ख्यालिया का कहना है कि इसमें 90 गीतों का संकलन है जो प्रदेश के विभिन्न संस्कार समारोहों में ग्रामीण महिलाओं द्वारा बड़े चाव और भाव से गाए जाते है। इन संस्कारित गीतों का महत्व और बढ़ जाता है जब प्रदेश की संस्कृति के अनुरुप गीतों के माध्यम से आयोजन से संबंधित कार्यक्रमों और पारिवारिक लोगों की मंगलकामना की जाती है जिसमें सामाजिक शुभकामनाएं भी प्रेषित होती है। डा. ख्यालिया ने बताया कि उन्होंने हरियाणवीं लोक गीतों में राग तत्व पर यूजीसी के माध्यम से पोस्ट डॉक्टरल रिसर्च वर्क किया है जिसके दौरान उन्होंने प्रदेश भर में अध्ययन का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि उनका इस सीडी को तैयार करने में उनका साथ श्रीमती सुनीता चौधरी ने ड्यूट गायक के रुप में दिया है और सिरसा के जाने-माने संगीतकार मुरारी वर्मा ने संगीत दिया है।

Read more...

तुसी छोटी-छोटी मांगा रखदे हो, ए वी कोई मांग है: कांडा

23 मार्च 2010
सिरसा(लोकसंपर्क) तुसी छोटी-छोटी मांगा रखदे हो, ए वी कोई मांग है, मै तुहाढ़े ओस तों भी ज्यादा काम करांगा जिन्ना तुसी सानू आशीर्वाद दिता है। यह कहना है सिरसा के विधायक व हरियाणा सरकार में गृह, उद्योग राज्यमंत्री श्री गोपाल कांडा का। श्री गोपाल कांडा स्थानीय नगरपरिषद के विभिन्न वार्डों में धन्यवादी दौरे के दौरान लोगों की समस्याएं सुन रहे है और उनका निवारण कर रहे है। लोगों द्वारा रखी गई मांगों का मौके पर ही समाधान करते है और ग्रांट आदि देने का मामला मांग में हो तो तुरंत धनराशि की भी घोषणा भी करते है। इससे लोगों में श्री गोपाल कांडा के प्रति जबरदस्त लगाव प्रतीत हो रहा है। उनके सामने अधिकतर मांगे निर्माण के कार्याे से संबंधित आती है। इसके अलावा गरीब व्यक्ति बीमारी के र्ईलाज को लेकर भी मंत्री से धनराशि की मांग करते है, उनकी इस प्रकार की गुहार पर तुंरत कार्यवाही होती है और ईलाज आदि के लिए धनराशि प्रदान की जाती है। स्थानीय थेहड़ मोहल्ला निवासी मामचंद अपनी पत्नी की आंख का ईलाज करवाने के लिए मंत्री श्री गोपाल कांडा से मिला और पत्नी की बीमारी की पूरी कहानी बया की और कहा कि पत्नी की आंख के ईलाज के लिए 16 हजार रुपए की राशि खर्च आएगी। आंख का ऑपरेशन लुधियाना के निजी अस्पताल में होना है, अगर ऑपरेशन पर खर्च होने वाली राशि मिल जाए तो उनकी पत्नी की आंख बच सकती है और वह अपनी आंख से दुनिया देख सकती है। मामचंद की यह बात सुनकर मंत्री श्री गोपाल कांडा ने पूरी 16 हजार रुपए की राशि मामचंद को प्रदान की। इसके बाद मामचंद का चेहरा खिला-खिला दिखाई दिया और उसे आशा बंधी की अब उनकी पत्नी की आंख का ईलाज होगा। स्थानीय कीर्ति नगर में आयोजित जनसभा में श्री गोपाल कांडा ने कहा कि सिरसा शहर की विभिन्न कॉलोनियों में चार हजार से भी अधिक छोटी-बड़ी गलियों का निर्माण किया जाना है जिनकी स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा दे दी गई है। अधिकतर गलियों का कार्य शुरु हो चुका है। उन्होंने कहा कि गलियों के साथ-साथ अन्य निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहेगी। सिरसा जिला में रोहतक जिले से भी ज्यादा विकास कार्य होंगे।

Read more...