सिटीकिंग परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सिटीकिंग परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 098126-19292 पर संपर्क करे सकते है।

BREAKING NEWS:

Showing posts with label हिसार न्यूज. Show all posts
Showing posts with label हिसार न्यूज. Show all posts

आचार्य महाप्रज्ञ एवं दिगम्बर मुनी के निधन पर शोक व्यक्त

13 May 2010
हिसार। श्रीराम लीला कमेटी कटला हिसार की बैठक स्थानीय रामलीला मैदान में हुई, जिसमें आचार्य महाप्रज्ञ सरदार शहर तथा 108 श्री महाबली दिगम्बर मुनी जी चूलगिरी (राजस्थान) के देवलोक होने पर गहरा शोक व्यक्त किया। श्रीराम लीला कमेटी कटला के प्रधान विनोद गुप्ता ने कहा कि महाप्रज्ञ के निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। श्री गुप्ता ने कहा कि वे दूरदर्शी, ज्ञानी व समाज सुधारक थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में अनेक सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्य किए। आचार्य महाप्रज्ञ एवं दिगम्बर मुनी जी ने अपने कार्यों से समाज को नई दिशा दी तथा लोगों का मार्गदर्शन किया, उनके निधन से समाज को जो क्षति हुई है, उसकी क्षतिपूर्ति असंभव है। बैठक में श्री सजन गुप्ता, श्री सनत बिंदल, श्री राजेश जैन, जयदेव, बजरंग सिंगल, दयानंद बंसल समेत सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

Read more...

श्रीश्री 108 गुरू कमलानंद जी महाराज का निधन

11 May 2010
हिसार। श्रीश्री 108 गुरू कमलानंद जी महाराज गत सायं अपनी सांसारिक यात्रा पूरी कर परमपिता परमात्मा के चरणों में विलीन हो गए। बैंक कॉलानी स्थित श्री महाकाली मंदिर व श्री अमरगुरू बाबा महाअवतार आश्रम बड़वा के संस्थापक श्रीश्री 108 गुरू कमलानंद जी महाराज पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। गुरू कमलानंद जी महाराज की अंतिम यात्रा सोमवार प्रात: 11 बजे बैंक कालोनी स्थित श्री महाकाली मंदिर से शुरू होकर बड़वा गांव स्थित श्री अमरगुरू बाबा महाअवतार धाम पर संपन्न होगी। वहीं पूर्व संत परंपरा अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर शहर की अनेक धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनके निधन को संत समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।

Read more...

प्रदीप कोहली को एनएसयूआई का जिला प्रधान बनाने पर गुर्जर समाज ने जताई खुशी

10 May 2010
हिसार। प्रदीप कोहली को एनएसयूआई का जिला प्रधान बनाने पर वल्लभ भाई पटेल गुर्जर समाज संगठन की महासचिव श्रीमती अर्चना सुहासिनी ने गुर्जर समाज व संगठन की ओर से खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि प्रदीप कोहली की नियुक्ति के लिए वल्लभ भाई पटेल गुर्जर समाज ने हिसार की विधायक सावित्री जिंदल व एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष राहुल राव का भी आभार प्रकट किया है। श्रीमती सुहासिनी ने कहा कि प्रदीप कोहली कर्मठ, ईमानदार व जुझारू नेता हैं उनको जिला प्रधान बनाकर उनकी योग्यतानुसार उन्हें पद सौंपा गया है। संगठन के प्रधान रामकुमार अलीशेर ने कहा कि कोहली की नियुक्ति से गुर्जर समाज का भी मान-सम्मान बढ़ा है। इस मौके पर महिला विंग की प्रधान माया खरलवा, सचिव जगबीर गुर्जर, सुभाष चावड़ा, रोहताश पखाला, मनीराम गुर्जर, विनोद लोमरोड़, रोहताश गठीला, ओमपति, बिमला, चलती हाकला आदि भी मौजूद थे।
उधर गांव तलवंडी राणा के पंचायत भवन में एक बैठक गांव सरपंच चंद्रो देवी कोहली की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित कर छात्र नेता प्रदीप कोहली को एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सरपंच ने कहा कि प्रदीप कोहली छात्रों के हितों के लिए संघर्ष करेंगे और सौंपी गई जिम्मेवारी पर खरे उतरेंगे। बैठक में ग्राम पंचायत ने प्रदीप कोहली को जिलाध्यक्ष बनाने पर विधायक सावित्री जिंदल, सांसद नवीन जिंदल व एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष राहुल राव का आभार प्रकट किया। बैठक में सरपंच के पुत्र नंबरदार एवं पंच राधेश्याम कोहली, मुंशीराम पंच, डॉ. सीताराम जांगड़ा, एडवोकेट ओपी कोहली, चौधरी सीताराम नंबरदार, रघुबीर फौजी, शकुंतला पंच, महासिंह कोहली, हरिसिंह कोहली सहित गांव के अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

Read more...

छबील लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

09 May 2010
हिसार। पात्र अध्यापक संघ ने अपनी मांगों को लेकर रविवार को प्रदेशभर में विरोधस्वरूप मीठे पानी की छबीलें लगाई। इसी के तहत हिसार की जिला इकाई ने स्थानीय बस स्टैंड पर पानी की छबील लगाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सुहासिनी ने कहा कि स्थायी नियुक्ति होने तक पात्र अध्यापक अपना आंदोलन जारी रखेंगे। पात्र अध्यापक संघ शिक्षा के क्षेत्र में सुधार को लेकर गंभीर है। इसलिए नियमित भर्ती होने तक अपनी सेवाएं नि:शुल्क देने की पेशकश भी कर चुका है। 30 हजार से भी ज्यादा रिक्त पड़े शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए तुरंत विज्ञापन जारी कर नियमित भर्ती की मांग को लेकर पात्र अध्यापक संघ लंबे समय से आंदोलनरत है। मांगे नहीं माने जाने पर संघ कड़ा रवैया अपनाते हुए उग्र आंदोलन भी आरंभ कर सकता है। विरोध प्रदर्शन के दौरान संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने नलवा से कांग्रेसी विधायक संपत सिंह को मुख्यमंत्री के नाम अपनी मांगों बारे ज्ञापन भी सौंपा। विधायक सम्पत सिंह ने पात्र अध्यापकों की आवाज को मुख्यमंत्री तक पहुंचा कर, संघ की जायज मांगों को पूरा करवाने का भी आश्वासन दिया।
संघ के जिला प्रधान मुकेश कुमार बगला ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान पानी पीने पहुंचे लोगों ने पात्र अध्यापकों की मांगों को जायज ठहराया तथा बच्चों को सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा प्राप्ति हेतु सभी रिक्त पदों पर शीघ्र नियमित भर्ती की मांग की। प्रदर्शन के दौरान वल्लभ भाई गर्जुर समाज संगठन के अध्यक्ष रामकुमार अलीशेर तथा गौ-सेवार्थ मिशन 'एक रुपया-एक रोटी' के अध्यक्ष सम्पत सिंह ने भी पात्र अध्यापक संघ की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से सभी रिक्त पदों पर शीघ्र ही नियुक्तियां करने की मांग की। इस मौके पर हांसी ब्लाक प्रधान सुषमा रावत, आदमपुर ब्लॉक प्रधान कैलाश धामू, सचिव संदीप गोदारा, सपना, राजरानी, रेणु, सुषमा, मंजू, सुनीता कुण्डू, नीलम बामल, रमेश पूनिया, राजेंद्र दहिया, पंकज जैन, सुरेंद्र रावत, संजय आदि ने उपस्थित रहकर छबील पर राहगिरों को पानी पिलाकर अपना विरोध जताया।

Read more...

हिसार में विरोध प्रदर्शन 13 को

09 May 2010
हिसार। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमण्डल खेलों में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को गौमांस परोसे जाने के विरोध में हरयाणा राज्य गौशाला संघ द्वारा 13 मई को हिसार में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा व उपायुक्त को प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम पर ज्ञापन सौंपे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए गौशाला संघ के प्रदेश महामंत्री शमशेर आर्या ने बताया कि केन्द्र सरकार खिलाडिय़ों को गौमांस परोसने का निर्णय लेकर भारतीय संस्कृति पर गहरी चोट की है और देश के धार्मिक आस्था के लोगों को गहरी ठेस लगी है। केन्द्र सरकार के इस निर्णय के विरोध में संघ द्वारा एक मई फतेहाबाद से शुरू की गई गौरक्षा रथ यात्रा जिला फतेहाबाद व सिरसा के बाद 13 मई को हिसार पहुंचेगी। इस अवसर पर छोटूराम पार्क चौंक पर चल रहे धरना स्थल पर जनसभा की जाएगी। उसके बाद गौभक्त प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचेगे और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे। श्री आर्य ने बताया कि दिनांक 10 को सिवानी मंडी, 11 को टोहाना, 12 मई को भून्ना में प्रदर्शन किया जाएगा व ज्ञापन सौंपे जाएंगे। उन्होंने बताया कि 23 मई को भिवानी गौशाला में प्रदेश स्तरीय गौरक्षा महासम्मेलन किया जाएगा जिसकी अध्यक्षता गौशाला संघ के प्रदेशाध्यक्ष आचार्य बलदेव जी करेंगे तथा इसमें प्रदेश भर की गौशालाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसमें महामंत्री श्री आर्य ने बताया कि इसी प्रकार रोहतक, कुरूक्षेत्र जींद, करनाल में सम्मेलन करते हुए गौभक्त दिनांक 27 मई को जन्तर-मन्त्र रोड, दिल्ली पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसमें हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित देश भर के गौशाला संचालको को व सभी गौसेवी संस्थाओं को आमंत्रित किया गया है। इसके बाद भी यदि सरकार अपने निणर्य को नही बदलती है तो गौशाला संघ ने कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया है कि राष्ट्रमण्डल खेलों का आयोजन ही खतरे में पड़ सकता है लेकिन किसी भी हालात में भारत की देवभूमि पर मेहमान खिलाडिय़ों को या अन्य किसी व्यक्ति को सरकारी तौर पर गौमांस परोसने को सहन नहीं किया जाए।

Read more...

मातृशक्ति संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा 10 को हिसार में

09 May 2010
हिसार मातृशक्ति संगठन राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. बबीता सिंह गुर्जर 10 मई को राजस्थान से हिसार पहुंचेंगी। यह जानकारी देते हुए वल्लभ भाई पटेल गुर्जर समाज संगठन महिला विंग की महासचिव अर्चना सुहासिनी ने बताया कि हिसार पहुंचने पर डॉ. बबीता सिंह गुर्जर का बरवाला चुंगी के पास निर्माणाधीन लोह-पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल भवन में संगठन की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। श्रीमती सुहासिनी ने बताया कि डॉ. बबीता सिंह गुर्जर इस अवसर पर वल्लभ भाई पटेल गुर्जर समाज संगठन के सदस्यों को संबोधित भी करेंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. बबीता के आने से नवगठित महिला विंग को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने संगठन के सदस्यों व अन्य लोगों से अपील की कि वे इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लें। इस अवसर पर प्रधान रामकुमार अलीशेर, महासचिव जगबीर गुर्जर, महिला विंग की अध्यक्षा माया खरलवा, वरिष्ठ उपप्रधान चलती हाकला, उपप्रधान ओमपति, बिमला, विनोद लोमरोड़, मनीराम गुर्जर, सुभाष चावड़ा, एनएसयूआई के जिला प्रधान प्रदीप कोहली सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Read more...

शिक्षा व्यवस्था में अमूल-चूल परिर्वतन की मांग को लेकर दिया धरना

08 May 2010
हिसार। शिक्षा व्यवस्था में अमूल-चूल परिर्वतन की मांग पर विभिन्न जन संगठनों ने छोटूराम चौक पर धरना दिया गया। आज धरना स्थल पर राजस्थान से मानव प्राकृतिक जन आन्दोलन के सदस्य श्री महावीर जोशी जी ने आकर समर्थन दिया। आन्दोलन को समर्थन करते हुये श्री जोशी ने कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान मकाले की शिक्षा प्रणाली को खत्म करके देश की जनता की जरूरतों के अनुरूप एक नई शिक्षा प्रणाली खड़ी करने का सपना देखा गया लेकिन आजाद भारत के शासक वर्ग को यह मंजूर नही था क्योंकि अंग्रेज अपने शासन के दौरान भारत एक बड़े हिस्से पर अपनी शिक्षा प्रणाली का विकास करने में सफल हो गये। जिसके कारण संविधान में लक्षित सभी को शिक्षा देने का निर्देशित लक्ष्य हाशिये पर चला गया। इसलिए जन आन्दोलनों का यह दायित्व है कि 18 वर्ष की आयु तक के सभी बच्चें को मुक्त और अनिवार्य शिक्षा का मौलिक अधिकार दिलाना वह भी बिना किसी शर्त के जनता की अगली लड़ाई होनी चाहिये तथा वे इसको राष्ट्रीय स्तर पर जन आन्दोलन बनावेगें आज धरने पर पूर्व डिप्यूटि डायरेक्टर ऑडिट विभाग रामस्वरूप ने धरना स्थल पर आकर राष्ट्रीय आय प्रतिनिधि सभा की तरफ से अपना समर्थन दिया। धरने को सम्बोधित करते हुये उन्होंने कहा कि आज शिक्षा आज आदमी से दूर हो गई है लेकिन शिक्षा ऐसी नही होनी चाहिये जो सामाजिक न्याय में वाधक हो तथा भेदभाव पूर्ण हो अर्थात हर तबके के लिए उनकी हैशियत के अनुसार अलग गुणवता वाली शिक्षा देने का खरतनाक समाज शास्त्रीय सिन्द्धात गढ़ा गया। अत: इस दृष्टि से निजि दृष्टि से निजि स्कूलों की सवैधानिक जिम्मेवारी को नए सिरे से परिमाणित करने की जरूरत है। इसके लिए सरकार को सामान शिक्षा प्रणाली की निति अपनानी चाहिये।

Read more...

नरेंद्र वरिष्ठ मिले विधायक सावित्री जिंदल से

05 मई 2010

हिसार। जिला कांग्रेस कमेटी के शहरी उपाध्यक्ष नरेंद्र वशिष्ठ ने आज विधायक सावित्री जिंदल से मुलाकात कर वार्ड नंबर-1 व 2 की पेयजल, सड़क निर्माण सहित विभिन्न समस्याएं रखी। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने श्रीमती सावित्री जिंदल को बताया कि वे लोगों की समस्याएं जानने व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व नीतियों के प्रचार-प्रसार के लिए 'जनसेवक आपके वार्ड' नामक कार्यक्रम के तहत शहर के प्रत्येक वार्ड का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे अब तक दो वार्डों का दौरा कर चुके हैं। जिसमें वार्ड नंबर 1 का भामाशाह नगर व न्यू ऋषि नगर तथा वार्ड नंबर दो की मोहना मंडी, देवी भवन रोड़ व डीएन कॉलेज रोड़ शामिल हैं। नरेंद्र वशिष्ठ ने विधायक को लिखित में शिकायतों की जानकारी देते हुए बताया कि दौरे के दौरान उनके सामने वार्ड नंबर-1 के न्यू ऋषि नगर स्थित विकलांग पुर्नवास केंद्र के पास गली निर्माण की मांग, न्यू ऋषि नगर क्षेत्र में पाईप लाईन न बिछी होने के कारण पेयजल की विकट समस्या, भामाशाह नगर के कुछ हिस्से में पाईप लाईन न बिछनी होने के कारण पेयजल की समस्या तथा रेलवे लाईन के पास लगभग 300 फुट लंबी सड़क का निर्माण अधर में लटकने की समस्या, वार्ड नंबर-2 की मोहना मंडी में पेयजल की भारी समस्या के चलते मंडी को एफसी कॉलेज की तरफ से पानी कनेक्शन से जोडऩे की मांग, डीएन कॉलेज रोड़ की मेन रोड़ से लेकर फाटक तक सड़क जर्जर होने के कारण लोग परेशान, इसके जल्द निर्माण की मांग आदि मुख्य समस्याएं सामने आई हैं। उन्होंने श्रीमती सावित्री जिंदल से संबंधित विभाग के आला अधिकारियों से कहकर उक्त समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान की मांग की। इस पर श्रीमती सावित्री जिंदल ने सभी समस्याओं को जल्द से जल्द निपटाने का आश्वासन देते हुए नरेंद्र वशिष्ठ के अनूठे प्रयास की भी भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष वाकई कांग्रेस का सच्चा सिपाही होने का फर्ज निभा रहे हैं तथा उनका यह कदम सराहनीय है। विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं के जल्द समाधान करने को कहा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव भूपेंद्र सिंह गंगवा, त्रिलोकनाथ अग्रवाल, ललित शर्मा, छत्रपाल सोनी, हरिहर शर्मा आदि भी मौजूद थे।

Read more...

निर्माणाधीन श्री श्याम मंदिर में भव्य भजन संध्या आयोजित

04 मई 2010
हिसार(प्रैसवार्ता) शहर के प्रतिष्ठित श्री श्याम जनता मंडल द्वारा स्थानीय ऋषि नगर में बनाये जा रहे श्री श्याम मंदिर में एक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। मंडल के प्रधान राजेंद्र चौधरी ने बताया कि शीघ्र ही इस श्याम मंदिर में अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों सहित श्री खाटू नरेश श्याम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी। इसी उपलक्ष्य में आज इस भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में विकास बागड़ी, सरदार जसबीर सिंह जस्सा, सत्यवान मौनी, सचिन गर्ग, कृष्ण अग्रवाल आदि भजन गायकों ने श्याम जी के मधुर भजनों से भारी संख्या में उपस्थित श्याम भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। भजन संध्या की मुख्य आरती सजग के अध्यक्ष सत्यपाल अग्रवाल, धर्ममोहन अग्रवाल, सनत बिंदल, रामकुमार बिश्नोई, अश्विनी शर्मा, कृष्ण कुमार मित्तल, मनोज सिंगल, नरेश सपड़ा सहित सैकड़ों श्याम-भक्तों द्वारा की गई।

Read more...

महेंद्र सिंह बने जांगिड़ सभा के जिला प्रधान

04 मई 2010
हिसार(न्यूजप्लॅस) 2 मई को विश्वकर्मा धर्मशाला हिसार में जांगिड़ सभा हिसार की एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता रामचंद्र जांगड़ा ने की। बैठक में नए जिला प्रधान का चुनाव किया गया। जिसमें महेंद्र सिंह जांगड़ा पूर्व सरपंच डोभी को सर्वसम्मति से जिला प्रधान चुन लिया गया। बैठक में जांगड़ा सभा हरियाणा से बतौर चुनाव अधिकारी डा. सुरेश कुमार जांगिड़ व सहजाद डांगरा विशेष तौर से उपस्थित हुए। बैठक में जांगड़ा समाज के विशिष्ट व्यक्तियों में दलीप सिंह पूर्व प्रधान, अजय जांगड़ा, चंद्रमल जांगड़ा, सूरत सिंह जांगड़ा, रामकुमार जांगड़ा, तेलूराम जांगड़ा, रामचंद्र जांगड़ा, बंशीलाल जांगड़ा, बलवान सिंह जांगड़ा, गोपीराम जांगड़ा, हरीपाल जांगड़ा सरपंच मुंढाल, बनारसी दास नंबरदार शेखपुरा, धर्मचंद जांगड़ा, श्याम जांगड़ा, गुलाब सिंह जांगड़ा, औमप्रकाश जांगड़ा, राजेंद्र जांगड़ा के अतरिक्त भारी संख्या में जांगिड़ समाज के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। महेंद्र सिंह जांगड़ा नवनियुक्त प्रधान ने बताया कि जांगिड़ समाज के हित में जांगिड़ सभा आगामी समय में विभिन्न कार्यक्रम चलाएगी।

Read more...

हिसार में मिलावटी व नकली खाद्यान्न चिंता का विषय : भाकपा

04 मई 2010
हिसार: भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की हिसार जिला कौंसिल की मीटिंग सहायक सचिव कामरेड बलवान सिंह की अध्यक्षता में हुई। हिसार यूनिट के जिला सचिव कामरेड रूप सिंह ने बताया कि इस मीटिंग में एक प्रस्ताव के द्वारा पार्टी ने खाद्य पदार्थों जिसमें नकली दूध, घी, मसाले, खल, खाद, बीज व दवाइयां तथा इंजैक्शनयुक्त सब्जियां जो बाजर में धड़ल्ले से बिक रही हैं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए मांग की है कि प्रशासन व्यापक पैमाने पर नकली खाद्यान्न बनाने वालों को पकडऩे के लिए छापामारी करे। पार्टी ने आम जनता के स्वास्थ्य पर हानिकारक नकली खाद्य पदार्थों, मिलावट करने वालों के खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी कदम उठाए तथा इस प्रकार के अवैध कारोबार करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि आम बेबस जनता के जीवन को बचाया जा सके। प्रस्ताव के माध्यम से पार्टी ने मांग की है कि नकली, मिलावटी खाद्यान्नों को बनाने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कानून बनाए जाएं ताकि इस प्रकार के घिनौने कार्य जो मानव जीवन को तबाह करते हैं को रोकने में मदद करें।

Read more...

पात्र अध्यापक संघ की बैठक संपन्न

02 मई 2010
हिसार: पात्र अध्यापक संघ ने रविवार को मधुबन पार्क हिसार में एक जिला स्तरीय मीटिंग आयोजित की जिसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्षा अर्चना सुहासिनी ने की। इसमें सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अपनाए जा रहे ढुल-मुल रवैये की आलोचना करते हुए सरकार से मांग की कि शिक्षकों की भर्ती की एक नीति अपनाई जाए ताकि शिक्षा जैसे अति-महत्त्वपूर्ण पहलू से खिलवाड़ न हो। उन्होंने कहा कि एक ओर तो शिक्षा का अधिकार कानून बना दिया है दूसरी ओर सरकार द्वारा सभी रिक्त पदों को विज्ञापित न करना शिक्षा विरोधी रवैया दर्शाता है। अत: इसी रवैये को देखते हुए संघ ने मांग की कि सरकार सभी रिक्त पदों को विज्ञापित करे तथा अक्तूबर माह से पहले भर्ती प्रक्रिया पूरी करे ताकि शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार संभव हो सके। पात्र अध्यापकों ने सरकार की नीति का विरोध गिरफ्तारी देकर, झाडू लगाकर, रक्तदान करके, जूते पालिश करने आदि गांधीवादी तरींके से किया है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आने वाली 9 मई को हर जिले में पात्र अध्यापक संघ द्वारा पानी की छबीलें लगाई जाएंगी। हिसार में बस स्टैंड पर पानी की छबील लगाई जाएगी। पात्र अध्यापक ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर अपने हकों की मांग करें। हिसार कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रेणु बंसल व मंजू शर्मा को उपप्रधान, संदीप गोदारा को सचिव, सुषमा शर्मा को सह-सचिव, आदमपुर ब्लाक स्तर पर कैलाश को प्रधान व हांसी से सुषमा रावत को प्रधान के लिए चयनित किया गया है।

Read more...

70 लाख की लागत से ट्रस्ट ने बनाया भव्य वाटर पार्क

30 अप्रैल 2010
हिसार(न्यूजप्लॅस) अग्रोहा धाम में पिछले लगभग आठ माह से अग्रोहा विकास ट्रस्ट की ओर से धाम परिसर में जारी वाटर पार्क का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। लगभग 70 लाख की लागत से तैयार हुए इस वाटर पार्क में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को ध्यान में रखते हुए झूले बनाए गए हैं। यह जानकारी आज अग्रोहा विकास ट्रस्ट युवा इकाई के प्रदेशाध्यक्ष संदीप मिण्डा ने दी। श्री मिण्डा ने बताया कि अग्रोहा धाम में बनाया गया वाटर पार्क पूरे उत्तर-भारत में अपनी तरह का अनोखा वाटर पार्क है। अपनी क्षमता व झूलों की विभिन्नता के चलते यह वाटर पार्क भव्य बन गया है। उन्होंने बताया कि वाटर पार्क का निर्माण अग्रोहा विकास ट्रस्ट बोर्ड के चेयरमैन श्री नंदकिशोर गोयंका जी की देखरेख में हुआ है। वाटर पार्क शुरू होने पर श्री नंदकिशोर गोयंका ने कहा कि वाटर पार्क के चलते अग्रोहा धाम में आकर्षण का एक और केंद्र जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि धाम की ऐतिहासिकता को देखते हुए यहां पयर्टन को बढ़ावा देने व मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए इस वाटर पार्क का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि वाटर पार्क में आने वाले बच्चों को संस्कारों से जोडऩा भी इसके निर्माण का एक उद्देश्य है। जो बच्चा वाटर पार्क में आएगा वह स्वत: ही अग्रोहा धाम की ऐतिहासिकता व श्री अग्रसेन महाराज की विचारधारा से परिचित हो जाएगा।

Read more...

जनसमस्याओं को लेकर सजग ने सौंपा गृह राज्य मंत्री को ज्ञापन

26 अप्रैल 2010
हिसार(न्यूजप्लॅस) सामाजिक संस्था सजग ने प्रदेश में व्याप्त बिजली-पानी, मच्छरों की भरमार व बिना ढके बेची जा रही खाद्य सामग्री आदि सहित अन्य समस्याओं को लेकर गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा को ज्ञापन सौंपा। यह जानकारी देते हुए सजग के प्रचार सचिव नरेन्द्र गर्ग ने बताया कि सजग की घटक संस्थाओं हरियाणा युवा अग्रवाल विकास संगठन, संयम हरियाणा, सेवा फाउंडेशन हिसार, पर्यावरण बचाओ अभियान समिति, सेवा फाउंडेशन सीसवाला व आयुष्मान वैलफेयर सोसायटी के 20 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने सजग के अध्यक्ष सत्यपाल अग्रवाल की अध्यक्षता में गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा से मुलाकात की तथा उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बिजली-पानी की समस्या पर गृह राज्य मंत्री से अनुरोध किया गया है कि प्रदेश में उपलब्ध बिजली-पानी की सप्लाई क्षेत्र अनुसार एक निश्चित समय सारिणी निर्धारित करके सुचारू रूप से करने व लोगों को उसकी सूचना उपलब्ध करवाने की समुचित व्यवस्था करवाएं, जिससे लोग उस समय सारिणी को दिनचर्या में शामिल करके कुछ राहत महसूस कर सकें। ज्ञापन में मच्छरों की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए सजग ने कहा है कि लोगों द्वारा प्रयोग किए जा रहे कैमिकल युक्त पदार्थों के कुप्रभाव एवं पर्याप्त नींद न मिलने के कारण लोग मानसिक व शारीरिक रोगों के शिकार हो रहे हैं, इसलिए मच्छरों के खात्मे के लिए प्रदेश भर में फोगिंग सहित अन्य उपाय करने की व्यवस्था करने को कहा है। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक जगहों पर बिना ढके बेची जा रही खाद्य सामग्री से फैल रहे रोगों से बचाव के लिए उन पर अंकुश लगाने के लिए नियम और ज्यादा कड़े करने का अनुरोध किया गया है। ज्ञापन के माध्यम से सजग ने बताया कि उनकी संस्था मेें शामिल सभी संगठन पिछले तीन वर्षों से इन सभी समस्याओं को हल करने के लिए निरंतर अभियान चलाए हुए है, जिसके अन्तर्गत सजग के सदस्य लोगों को बिजली-पानी संकट पर धैर्य रखने, मच्छरों के न पनपने की जानकारी देने, बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी देने व बिना ढके खाद्य सामग्री बेचने वाले लोगों को उनके पास जा-जाकर समझाने का कार्य कर रहे हैं। सजग के अध्यक्ष सत्यपाल अग्रवाल ने कहा कि हमारा यह प्रयास सरकार के सामने ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। उन्होंने गृह राज्य मंत्री से अनुरोध किया कि वे लोगों की इन समस्याओं को गंभीरता से समझते हुए इनका स्थायी हल निकालने का प्रयास करें। 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से रामकुमार बीजवाला, मनोज कुमार, महेंद्रपाल, नरेंद्र गर्ग, प्रेम गर्ग, सतबीर भोबिया, सत्यप्रकाश आर्य, नरेश बंसल आदि शामिल थे।

Read more...

हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ ने दिया ज्ञापन

25 अप्रैल 2010
हिसार
(न्यूजप्लॅस) सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा एवं स्कूल टीचर्स फैंडरेशन ऑफ इण्डिया से सम्बद्ध हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने जिला प्रधान मास्टर रामकिशन पुनिया के नेतृत्व में तहसीलदार हिसार श्री ओ.पी. बिश्रोई से मिलकर जनगणना कार्य में अध्यापक-अध्यापिकाओं की डयूटियां उनके कार्यस्थल पर ही लगाने और स्कूलों से 100 प्रतिशत स्टाफ की डयूटियां न लगाने की मांग की। तहसीलदार महोदय ने बताया कि जिन अध्यापकों की डयूटियां उनके कार्यस्थल से दूर-दराज के क्षेत्रों में लगी है उनको 30 अपै्रल व 1 मई को उनके सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ठीक की जायेंगी। तहसीलदार ने कहा कि खण्ड शिक्षा अधिकारी से लेटस्ट स्टाफ स्टेट मैण्ट लेकर अध्यापकों की डयूटियां उनके कार्यस्थल पर ही लगाई जायेंगी और जो शिक्षक जनगणना से सम्बन्धित सामान ले गए है, उसे सम्बन्धित गांव/ वार्ड में संशोधित (नई) लगाई गई डयूटी वाले कर्मचारी अध्यापक को हैंड-ओवर करवा दिया जायेगा। इस कार्य के लिए बरवाला, उकलाना, हिसार-1 व हिसार-2 के खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एक नायब-तहसीलदार व दो पटवारियों को बैठाया जायेगा जो केवल दूर-दराज के क्षेत्रों मे लगी डयूटियां बदलकर उनके कार्यस्थल पर डयूटियां लगायेगें और सामान उपलब्ध करवायेगें। प्रतिनिधिमण्डल में अध्यापक संघ की राज्य उपाध्यक्षा निर्मला, राज्य उपाध्यक्ष गजे सिंह भ्याण, जिला सचिव सुरेन्द्र सैनी, बरवाला ब्लाक सचिव सुरेश वर्मा, हिसार-2 ब्लाक सचिव पवन कुमार भी थे।बातचीत में जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप मेंं प्रिंसीपल श्री देवेन्द्र कुण्डु, श्री लाजवीर जाखड़ व सहायक दयावीर शामिल हुए।

Read more...

युवा हंजका नेता पंकज शर्मा समर्थकों सहित इनेलो में शामिल

24 अप्रैल 2010
हिसार: युवा हजकां के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं युवा ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा ने शुक्रवार को अपने सैकड़ों समर्थकों सहित हजकां छोड़कर इनेलो का दामन थाम लिया। उनके राजीव नगर स्थित आवास पर पहुंचे इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक अजय सिंह चौटाला के सामने शुक्रवार उन्होंने यह घोषणा की। अजय सिंह चौटाला ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी में पंकज शर्मा व उनके साथ शामिल हुए सभी युवा साथियों को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल की नीतियों व उद्देश्य को समझते हुए प्रदेश का समझदार युवा इनेलो से प्रभावित हो रहा है। पंकज शर्मा ने अजय सिंह चौटाला के समक्ष सदस्यता ग्रहण करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि वे पूरी मेहनत, लगन व ईमानदारी से पार्टी संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे तथा अधिक से अधिक युवाओं को इनेलो के साथ जोडऩे के लिए कृत संकल्प रहेंगे।

Read more...

मिर्चपुर प्रकरण पर राजनीतिक रोटियां सेकना निदनीय: ऐडवोकेट पानू

24 अप्रैल 2010
हिसार: वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट एसएस पानू ने मिर्चपुर की घटना को निंदनीय करार दिया। इसके साथ-साथ उन्होंने इस मामले में राजनीतिक रोटियां सेंकने वालों को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस मामले को हल करने की बजाए राजनीतिक पार्टियां जाति व सम्प्रदाय के नाम पर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों व जातिय संगठनों द्वारा इस मामले को दो सम्प्रदायों का झगड़ा पेश करना पूरी तरह गलत है। इस मामले को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में निपटाना चाहिए। एडवोकेट पानू ने कहा कि जिस तरह दबाव की राजनीति बनाकर इस मामले में निर्दोष लोगों को भी फंसाने के प्रयास किए जा रहे हैं वह सरासर गलत हैं। इस पूरे मामले की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से निष्पक्ष जांच करवा-कर दोषियों को सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि प्रशासन को चाहिए कि गांव के भाईचारे के वातावरण को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक सोच के साथ शांति कायम करने के प्रयास करे।

Read more...

पंजाबी सम्मेजलन से क्या पंजाबी लाभांवित होंगे?

03 अप्रैल 2010
हिसार(न्यूजप्लॅस) हरियाणा के पंजाबी समुदाय एक बार फिर अपने स्वयंभू ठेकेदारों की तरफ टिक-टिकी लगा कर देख रहे हैं। वैसे तो कभी पंजाबी बिरादरी के ठेकेदार रहे ऐ.सी.चौधरी, बलबीर पाल शाह की रहस्यमयी चुप्पी तथा गिर चुके राजनीतिक भाव के चलते सांसद शादीलाल बत्तरा एण्ड कम्पनी ने पंजाबी समाज की ठेकेदारी का जिम्मा उठाते हुए चार अप्रैल को हिसार में पंजाबी महासम्मेलन की उफली बजाकर पंजाबी समुदाय की राजनीति में हलचल मचा दी है। हजकां के विधायक बनकर हजकां से किनारा कर कांग्रेसी झंडे के नीचे जाने वाले विनोद भयाणा इस सम्मेलन को लेकर काफी सक्रिय है, क्योंकि उन्हें झंडी वाली कार चाहिये, जो मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का गुणगान करने पर मिल सकती है। पंजाबी समुदाय के हितों के लिए लम्बे समय से संघर्षरत और राज्य में विशेष पहचान रखने वाले संत संत कुमार ऐडवोकेट भी पंजाबी महासम्मेलन के पक्षधर हैं, मगर शादीलाल बत्तरा एण्ड कम्पनी प्रचार-प्रसार में संतकुमार ऐडवोकेट का जिक्र नहीं दिखाई दे रहा। शादीलाल बत्तरा राग अलाप रहे हैं कि पंजाबी महासम्मेलन अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेगा, मगर किस के लिए यह प्रश्र भी राजनीतिक विशेषज्ञों की समझ से बाहर है। पंजाबी ताकत दिखाकर शादीलाल बत्तरा एण्ड कम्पनी क्या पंजाबी समाज को लांभावित कर पायेगी, क्या पंजाबी ताकत इनैलो, हजकां व भाजपा को दिखाई जा रही है। पिछले कुछ समय से पंजाबी समाज के ठेकेदारों की डुगडुगी लोकसभा या विधानसभा चुनाव में ही बजती रही है, मगर वर्तमान में लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव होने में लम्बा समय पड़ा है और ऐसे समय में पंजाबी समुदाय का यह पंजाबी महासम्मेलन जरूर चर्चा का विषय बन गया है। क्या भूपेन्द्र सिंह हुड्डा गैर जाटों में अपनी पकड़ मजबूत करने का खेल खेल रहे हैं, क्योंकि इससे पूर्व भजन लाल को ही गैर जाट नेता माना जा रहा है। भजन लाल के कांग्रेस छोडऩे उपरांत उनसे गैर जाट निरंतर दूरी बना रहे हैं-जिसका लाभ उठाने के लिए श्री हुड्डा के गुणगान कारकों को ऐसे कार्यक्रम आयोजन करने की सलाह दी गई है। हरियाणा की बजाये दिल्ली में बैठक अखिल भारतीय पंचनद स्मारक समिति की डुगडुगी का पंजाबी समुदाय पर होते प्रभाव से चिंतित श्री हुड्डा का पंजाबी प्रेम उबाले खाने लगा है। एक लम्बे समय तक पंजाबियों के नाम पर चौधर तथा राजपाक में हिस्सेदारी कर चुके लछमण दास अरोड़ा के गृह में अरोड़वंश सदन का नींव पत्थर रखकर श्री हुड्डा दिखाना चाहते हैं कि वह सभी वर्गों के नेता हैं, न कि एक वर्ग के। सिरसा में आज हो रही करोड़ों रुपयों की योजनाओं की शुरुआत रोहतक का मुख्यमंत्री ''कहने वालों के लिए बोलती बंद" का काम करेगी। पंजाबी महा सम्मेलन से आयोजकों को कितना फायदा होगा, यह तो आने वाला समय ही बतायेगा, परन्तु पंजाबी समाज इस प्रतीक्षा में है कि मुख्यमंत्री श्री हुड्डा उनके समुदाय के हितों के लिए क्या-क्या घोषणाएं करते हैं? पूरे प्रदेश में जाट और गैरजाट इस पंजाबी महासम्मेलन की सफलता-असफलता पर नजरें टिकाएं हुए है।

Read more...

पंजाबी नेता एवं विधायक विनोद भयाना के गैर-जमानती वांरट

02 अप्रैल 2010
हिसार(न्यूजप्लॅस) जिला हिसार की हांसी स्थित एक अदालत ने पंजाबी नेता एवं हांसी के विधायक विनोद भयाना सहित सात लोगों के गैर जमानती वारन्ट जारी करते हुए एस.एस.पी. हिसार से सख्त लहजे में कहा है कि अगली तिथि 15 अप्रैल पर सभी आरोपियों के सम्मत तामील न होने की स्थिति में स्वयं अदालत में पेश होकर जवाब दें। ''न्यूजप्लॅस'; को मिली जानकारी अनुसार नगर परिषद हांसी की प्रधान पिंकी गाबा के पति इन्द्रजीत गाबा की हत्या के एक दिन बाद विनोद भयाना ने लवकेश टुटेजा, नरेन्द्र भयाना, अशोक कनौजिया, राज कुमार पाहवा, रतन सैनी, बलवंत सिंह के साथ 29 अगस्त 2009 को हिसार चुंगी पर विरोध स्वरूप जाम लगाया था और पुलिस ने इन पर धारा 148, 149, 341 पी.पी.डी ऐक्ट 1984 की धारा तीन के तहत मामला दर्ज किया था। अदालत ने बुधवार को सुनवाई के दौरान हैरानी जताई कि लंबा वक्त बीत जाने उपरांत स्थानीय नेताओं को सम्मन तामील नहीं हो सके। इस पर न्यायाधीश अश्विनी कुमार मेहता ने एस.एस.पी. हिसार को नोटिस करते हुए उनके मार्फत विधायक भयाना समेत सात लोगों के गैर जमानती वारंट जारी कर दिये।

Read more...

गौसेवकों का धरना 11 वे दिन भी रहा जारी

02 अप्रैल 2010
हिसार: गौसेवकों का धरना कल ग्यारहवें दिन भी जारी रहा। कल अनशन पर रामकुमार आर्य मिंगनी खेडा, स० अमरजीत सिंह नाम धारी व ईश्वर सिंह आर्य बैठे। धरने की शुरूआत हवन-यज्ञ से की गई तथा 5 किलो ग्राम गाय के घी से वानप्रस्थ आनन्द मुनि व अत्तर सिंह आर्य स्नेही ने हवन-यज्ञ करवाया। धरने की अध्यक्षता करते हुए हरयाणा राज्य गौशाला संघ के महामन्त्री शमशेर आर्य ने कहा कि 4 अपै्रल को होने वाल गौरक्षा महासम्मेलन को लेकर गौसेवकों में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि देश में सभी मानव व गाय आदि पशुओं की रहने की व्यवस्था करना। सरकार की सवैंधानिक जिम्मेदारी है, इसके बावजूद सरकार ध्यान नहीं दे रही। श्री आर्य ने बताया कि गौसेवकों द्वारा गौशालाओं में गायों का पालन करके सरकार की मदद की जा रही है, इसलिए सरकार को उनकी अनदेखी नही करनी चाहिए। कल धरने पर एक रूपया एक रोटी मिशन के अध्यक्ष सम्पत सिंह, नरेश सिंगल मंगाली वाले, गौसेवा समिति के प्रधान बजरंग जिंदल, मा० उमेद सिंह पहलवान, नत्थुसिंह संजय ढाका आदि भी मौजूद थे। इस अवसर पर गौमाता उपचार केन्द्र्र के महेन्द्र ठकराल व शिव सेना महिला प्रकोष्ठ की और से पूर्ण समर्थन का अश्वासन दिया।

Read more...